
Manoj Kumar Pintu
Giridih : लोस चुनाव में केन्द्रीय मंत्री और कोडरमा की भाजपा सांसद अन्नपूर्णा देवी ने दूसरी बार तीन लाख 54 हजार की बड़ी मार्जिन से जीत हासिल की. वहीं माले के विनोद सिंह दूसरे स्थान पर रहे. जबकि झामुमो से निलंबित निर्दलीय प्रत्याशी जयप्रकाश वर्मा का हाल सबसे खराब रहा, यहां तक कि उन्हें नोटा से भी कम वोट मिले.
चुनाव आयोग के ऑफिशियल वेबसाईट में नोटा को 42 हजार 152 वोट मिले. चुनाव आयोग से मिले आंकड़ों के अनुसार अन्नपूर्णा देवी को कुल वोट 7 लाख 91 हजार 657 वोट मिले. जबकि माले के विनोद सिंह को 4 लाख 14 हजार 643 वोट ही मिले. वहीं निर्दलीय प्रत्याशी जयप्रकाश वर्मा की बात करें तो जयप्रकाश वर्मा को कुल 23 हजार 233 वोट मिले. जयप्रकाश वर्मा का जातीय समीकरण पूरी तरह से फेल हो गया और उन्हें अपनी जाति कुर्मी समाज का भी पूरा समर्थन नहीं मिला, जिसके बलबूते वो चुनाव मैदान में कूदे थे. अन्य प्रत्याशी तो 10 से 15 हजार वोट तक में सिमट गये. माले के विनोद सिंह इस पूरे चुनाव में कोडरमा के किसी विस में 1 लाख का आंकड़ा तक नहीं छू पाये, तो दूसरी तरफ केन्द्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी को हर विस में वोटरों ने 1 लाख से अधिक वोट दिया.
बगोदर में भी पिछड़े विनोद सिंह
चुनाव आयोग की रिपोर्ट के अनुसार कोडरमा विस में ही अन्नपूर्णा देवी को जहां 1 लाख 59 हजार 250 वोट मिले, तो माले के विनोद सिंह को महज 62 हजार 141 वोट हासिल हुए. जबकि जयप्रकाश वर्मा को 3 हजार 225 वोट से संतोष करना पड़ा. अपने गढ़ बगोदर में माले की हालत ऐसी होगी कि ये संभवतः बगोदर विधायक और कोडरमा प्रत्याशी विनोद सिंह ने भी नहीं सोची थी. बगोदर में माले प्रत्याशी विनोद सिंह को 76 हजार 229 वोट से ही संतोष करना, जबकि इसी बगोदर से केन्द्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी को सबसे अधिक 1 लाख 35 हजार 480 वोट हासिल हुए. जयप्रकाश वर्मा को सिर्फ 1900 वोट ही मिले.
कोडरमा लोस और हजारीबाग के बरकट्ठा विस की बात करें तो केन्द्रीय अन्नपूर्णा देवी ने यहां भी बाजी मारी, बरकट्ठा में केन्द्रीय मंत्री 1 लाख को जहां एक तरफ 1 लाख 52 हजार 750 वोट मिले, तो दूसरी तरफ विनोद सिंह को सिर्फ 55 हजार 874 वोट. गांडेय में माले प्रत्याशी विनोद सिंह सिर्फ 82 हजार 251 वोट में ही सिमट गये, जबकि केन्द्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी को 1 लाख वोट मिले. वहीं जमुआ में अन्नपूर्णा देवी को 1 लाख 15 हजार 578 वोट मिले, तो विनोद सिंह को सिर्फ 61 हजार 112 और धनवार में जहां अन्नपूर्णा देवी को 1 लाख 17 हजार 425 वोट हासिल हुए तो वहीं विनोद सिंह को 73 हजार 338 वोट ही मिल पाये.
इसे भी पढ़ें – DGP ने मादक पदार्थों को लेकर की समीक्षा बैठक, कहा- लापरवाही बरतनेवाले पुलिस पदाधिकारियों पर करें कार्रवाई



