JharkhandLead NewsRanchiTOP SLIDER

DGP ने मादक पदार्थों को लेकर की समीक्षा बैठक, कहा- लापरवाही बरतनेवाले पुलिस पदाधिकारियों पर करें कार्रवाई

बेहतर अनुसंधान के लिए जिला स्तर पर प्रशिक्षित करने का निर्देश

Ranchi : झारखंड के डीजीपी अजय कुमार सिंह ने गुरुवार को पुलिस मुख्यालय में मादक पदार्थ की तस्करी की रोकथाम के लिए राज्य के आला अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की. समीक्षा बैठक में डीजीपी ने मादक पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाने के लिए कारगर ढंग से कार्रवाई करने तथा तस्कर गिरोह के गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन करते हुए कड़ी कार्रवाई करने को कहा. वहीं मादक पदार्थ से सम्बंधित दर्ज मामलों का नियमानुकूल अनुसंधान करते हुए साक्ष्य संकलित करने का भी निर्देश दिया. डीजीपी ने विचारण के दौरान साक्षियों को ससमय न्यायालय में उपस्थापन करने का भी निर्देश दिया. समीक्षा में स्कूल एवं कॉलेजों के छात्र एवं युवाओं पर इसके दुष्प्रभाव के रोकथाम के लिए स्कूल, कॉलेज के आसपास की दुकानों पर नजर रखने को कहा है. साथ ही उन दुकानों के खुलने का निर्धारित समय सीमा का अनुपालन सुनिश्चित कराने के लिए भी आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया. तस्करों के विरुद्ध कार्रवाई में लापरवाही बरतने वाले पुलिस पदाधिकारियों के विरुद्ध अनुशासनिक करवाई का निर्देश दिया. डीजीपी ने नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो एवं राज्य पुलिस के बीच आपसी समन्वय बढ़ाने एवं बेहतर परिणाम प्राप्त करने के लिए तैयार किए गए एसओपी का अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. मादक पदार्थों की तस्करी से संबंधित दर्ज कांडों के गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान, जप्ती सूची तैयार करने सहित उसका सैंपल तैयार करना तथा उनके विनिष्टिकरण के लिए मानक बिंदुओं का अनुपालन कराने के लिए जिला स्तर पर पुलिस पदाधिकारियों को प्रशिक्षित करने का निर्देश दिया.

बैठक में ये लोग थे शामिल

समीक्षा बैठक में डीजीपी अजय कुमार सिंह, सीआईडी डीजी अनुराग गुप्ता, एडीजी मुख्यालय आरके मल्लिक, रांची रेंज के आईजी अखिलेश झा, आईजी प्रोविजन पंकज कम्बोज, आईजी सीआईडी असीम बिक्रांत मिंज, एसपी विशेष शाखा चन्दन कुमार झा एवं वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से सभी प्रक्षेत्रीय आईजी, क्षेत्रीय डीआईजी, एसएसपी, एसपी ने भाग लिया.

इसे भी पढ़ें – गिरिडीह: लाभुक से 8 हजार घूस लेते मुखिया गिरफ्तार, धनबाद एसीबी ने की कार्रवाई

Related Articles

Back to top button