JharkhandLead NewsRanchi

इंस्पेक्टर लक्ष्मीकांत बने चुटिया थाना के नये थानेदार

Ranchi : इंस्पेक्टर लक्ष्मीकांत को चुटिया थाना का नया थानेदार बनाया गया है. आपको बता दें कि रांची एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने एक्सट्रीम बार में डीजे संदीप प्रमाणिक हत्याकांड के बाद चुटिया थानेदार समेत तीन पुलिस कर्मियों को सस्पेंड कर दिया था. चुटिया थानेदार पर लापरवाही का आरोप लगा था, इसके बाद रांची एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने सस्पेंड कर दिया था. फिलहाल इंस्पेक्टर लक्ष्मीकांत को चुटिया थाना का नया थानेदार बनाया गया है.

गोलीकांड में पुलिस ने आठ लोगों को किया गिरफ्तार

रांची पुलिस ने कोतवाली थाना गोलीकांड मामले में आठ लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार लोगों के नाम नितिन कच्छप, शरद कच्छप, पवन कच्छप, फुल कच्छप, बेरोनिका कच्छप, डोली कच्छप, मिताली तिर्की और रचना कच्छप हैं. गिरफ्तार सभी व्यक्ति रांची जिले के रहनेवाले हैं. आपको बता दें कि कल देर रात को पुरानी रांची में आपसी विवाद में दो पक्षों में जम कर मारपीट हुई थी. मारपीट करने के बाद फायरिंग की गई जिसके बाद एक व्यक्ति को गोली लगी थी. जिसके बाद दोनों पक्ष के लोग ने कोतवाली थाना पहुंच कर हंगामा किया और इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आठ लोगों को गिरफ्तार किया.

इसे भी पढ़ें – नोटा से भी कम वोट मिले जयप्रकाश वर्मा को, केन्द्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी को हर विस में मिले 1 लाख से अधिक वोट

Related Articles

Back to top button