
Ranchi : रेलवे बोर्ड ने गोड्डा-पीरपैंती रेल लाइन बनाने का निर्णय लिया है. इस रूट के 61.619 किमी के निर्माण पर 1384.33 करोड़ रुपये की लागत आनी है. रेलवे बोर्ड के डायरेक्टर (गति शक्ति, सिविल-3) ने इस संबंध में पूर्वी रेलवे, कोलकाता के जीएम को लेटर भी लिखा है.
माननीय प्रधानमंत्री@narendramodi जी ने झारखंड बनने के बाद पहली बार रेल मंत्रालय के सम्पूर्ण खर्च पर गोड्डा पीरपैंती रेल लाइन बनाने का फ़ैसला किया है,इस कार्य को करने में रेल मंत्री अश्विनी@AshwiniVaishnaw जी का अकल्पनीय योगदान है,पूर्व रेल के GMअरुण जी व रेल परिवार के हमआभारी हैं pic.twitter.com/klaDwiuBS9
— Dr Nishikant Dubey (@nishikant_dubey) November 16, 2022
इसमें कहा है कि गोड्डा-पीरपैंती रेलवे नेटवर्क तैयार करने पर आने वाला खर्च बोर्ड वहन करेगा. इस पर आने वाले समूचे खर्च के लिए रेलवे मंत्रालय (वित्त निदेशालय, रेलवे मंत्रालय) ने सहमति प्रदान कर दी है. पूर्व में इस रेलवे लाइन के निर्माण पर आने वाले व्यय का आधा खर्च झारखंड सरकार वहन करने को तैयार थी. पर अब इसका सारा खर्च रेलवे ही वहन करेगा.
इसे भी पढ़ें: Jamshedpur breaking : नीमडीह ब्लॉक का सीआई पांच हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार




