
Patna : बिहार सरकार के उद्योग मंत्री समीर कुमार महासेठ के आवास और दफ्तर पर आयकर विभाग ने रेड डाली है. एएनआई के मुताबिक, आयकर विभाग की 25 सदस्यीय टीम पटना में मंत्री के आवास और दफ्तर पर छापेमारी की है.
आईटी ने नीतीश सरकार में उद्योग मंत्री समीर महासेठ के पटना समेत कई ठिकानों पर छापेमारी की है. आरजेडी कोटे से महागठबंधन सरकार में शामिल समीर महासेठ मधुबनी से दूसरी बार विधायक बने हैं. वह इससे पहले भी बिहार सरकार में मंत्री रह चुके हैं.
मिल रही जानकारी के मुताबिक साकार कंस्ट्रक्शन कम्पनी के ऑनर समीर महासेठ बताए जा रहे हैं. फिलहाल ये मामला कर चोरी का बताया जा रहा है. वहीं आयकर विभाग के अधिकारियों ने साकार कंस्ट्रक्शन कंपनी में भी छापेमारी कई गई. इस दौरान आयकर विभाग के अधिकारी पटना के सोन भवन वाले ऑफिस में गए और वहां की तलाशी ली. समीर महासेठ न सिर्फ बिहार सरकार के उद्योग मंत्री हैं बल्कि बड़े कारोबारी भी हैं. इनके पटना में तीन ठिकानों पर आयकर विभाग ने रेड की. इनमें उनका पाटलिपुत्र आवास और उनकी साकार कंस्ट्रक्शन कंपनी भी शामिल है. छापेमारी गुरुवार की सुबह सात बजे ही शुरू कर दी गई थी.
इसे भी पढ़ें: Jamshedpur breaking : नीमडीह ब्लॉक का सीआई पांच हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार




