Crime NewsJamshedpurJharkhand

Jamshedpur breaking : नीमडीह ब्लॉक का सीआई पांच हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार

Jamshedpur : सरायकेला खरसावां जिले के नीमडीह ब्लॉक के सीआई खेला राम मुर्मू को एसीबी की टीम ने रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. एसीबी की टीम उसे गिरफ्तार कर जमशेदपुर के सोनारी स्थित कार्यालय लेकर जा रही है जहां उससे पूछताछ की जाएगी. मिली जानकारी के अनुसार सीआई किसी काम को करने के लिए पांच हजार रुपए रिश्वत की मांग कर रहा था जिसकी शिकायत पीड़ित ने एसीबी से कर दी. प्रारंभिक जांच में एसीबी ने मामले को सही पाया. गुरुवार को कार्रवाई करते हुए सीआई को रंगेहाथ पकड़ लिया गया.

Related Articles

Back to top button