
Ranchi: पथ निर्माण विभाग ने 14 सड़कों के पुनर्निर्माण कार्य और चौड़ीकरण-मजबूतीकरण योजना की स्वीकृति प्रदान कर दी है. इनमें छह योजनाओं को विगत कैबिनेट की बैठक से स्वीकृति दी गयी थी. रांची जिले के पंडरा से कांके रोड को जोड़ने वाले फोरलेन रोड निर्माण की स्वीकृति भी दी गयी. इसके लिए 253 करोड़ से अधिक लागत की योजना मंजूर हुई. इसके अलावा गढ़वा, चाईबासा, गिरिडीह की महत्वपूर्ण सड़कों के निर्माण की स्वीकृति दी गयी. जोन्हा व सीता फॉल जाने वाली सड़क चकाचक की जायेगी.
इसे भी पढ़ें: झारखण्ड राज्य अनुबन्ध कर्मचारी महासंघ ने सरकार से मानदेय विसंगतियों को दूर करने की मांग की
पथ निर्माण विभाग के इंजीनियरों ने बताया कि जल्द ही सारी योजनाओं पर प्रक्रिया पूरी कर काम प्रारंभ किया जायेगा. सभी सड़कें यातायात को बेहतर करने की दिशा में कार्य करेगी. यह प्रयास है कि शहरों को जाममुक्त किया जाये, इसके लिए दुमका क्षेत्र की कई महत्वपूर्ण सड़क निर्माण की स्वीकृति दी गयी है.
इन सड़कों पर होगा काम
दुमका शहरी पथों पूर्वी दुमका में गिधनी पहाड़ी से बाधडूबी, पुलिस लाइन पथ एवं कुर्वा से दुमका रामपुरहाट बाइपास पथ के चौड़ीकरण-मजबूतीकरण- 6.06 किमी रोड, लागत- 1204.49 लाख
दुमका शहरी पथों में कुसुमडीह से एयरपोर्ट एवं मकटी चौक से दिधी पथ के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण। 6.73 किमी, लागत- 1402.43 लाख
दुमका शहरी पथों में पश्चिम दुमका के विजयपुर से मुक्तिधाम पथ, दुधानी से नेशनल स्कूलपथ एवं दिघी से कोदोगोहिय एवं महुआंडांग से जिला भाया वाटर सप्लाई प्लांट पथ के चौड़ीकरण-मजबूतीकरण- 6.34 किमी, लागत 1303.81 लाख
गुवा-सलाई पथ का पुनर्निर्माण कार्य- मनोहरपुर, 2.0 किमी, लागत 1204.79 लाख।
चक्रधरपुर-टोकलो-कुचाई पथ के राइडिंग क्वालिटी में सुधार कार्य- मनोहरपुर, 22.17 किमी, लागत- 1330.51 लाख।
पोटका-कुदादा पथ के राइडिंग क्वालिटी में सुधार- जमशेदपुर- 11.50 किमी, 883.457 लाख।
जोन्हा फॉल-सीता फॉल पथ के राइडिंग क्वालिटी में सुधार- 7.40 किमी, रांची ग्रामीण, लागत- 651.120 लाख।
सिजुआ-राजगंज पथ का राइडिंग क्वालिटी में सुधार- धनबाद, 9.20 किमी, लागत-845.42 लाख।
जपला-नवीनगर-बिहार सीमा तक के चौड़ीकरण-मजबूतीकरण- है डालटेनगंज- 14.90 किमी, 6298.42 लाख।
सोनुआ-गुदड़ी पथ से गाजपुर •भाया मधुपुर-विक्रमपुर-खारीगाटी-बारी पथ का पुनर्निर्माण- 13.49 किमी, 6157.80 लाख
बानपुरा-बगोदर-सरिया में गेरहर बया मनरोकुदार पथएवं लिंक रोड, कधवा से घंघरी पथ,-गिरिडीह-28.80 किमी, लागत, 12463.983।
एनएच 75, नामधारी कॉलेज से पंपपदवा •भूया कोरवाडीह, चामा, दुलदुलवा पथ के चौड़ीकरण-मजबूतीकरण।
गढ़वा, यू होम, स्टेट हाइवे 02 पथ के चार लेन में पुनर्निमाण कार्य- रांची, 5.55 किमी, लागत 25383.38 लाख।
चाईबासा-कोकचो-•भरभरिया – 33.62 किमी, लागत- 2595.73 लाख।




