
Kolkata : माकपा महासचिव सीताराम येचुरी ने जम्मू एवं कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले संविधान के Article 370 को हटाने के खिलाफ आवाज उठाने पर विपक्षी नेताओं को देशद्रोही और उनके समर्थकों को आतंकवादी कहने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की आलोचना की है. माकपा प्रमुख ने कहा, मोदी और शाह विपक्षी नेताओं पर जघन्य और अपमानजनक बयानबाजी कर रहे हैं.
इसे भी पढ़ें : #NobelLaureateBanerjeeCouple ने कहा, भाजपा भी #UniversalBasicIncome योजना मांगती, तो उसे भी देते
येचुरी ने मोदी सरकार की दोषपूर्ण आर्थिक नीतियों की आलोचना की
राजनीतिक विरोधियों पर इस तरह का हमला ‘इससे पहले कभी नहीं’ हुआ था . उन्होंने कहा, अब यह उस पार्टी की एक प्रवृत्ति बन गयी है कि अगर विपक्षी नेता Article 370 को हटाने को लेकर सवाल उठाते हैं तो उन्हें देशद्रोही और उनके समर्थकों को आतंकवादी कहा जायेगा . येचुरी ने मोदी सरकार की दोषपूर्ण आर्थिक नीतियों को लेकर भी उन्हें कटघरे में खड़ा किया .
माकपा महासचिव ने कहा, यह मोदी सरकार की दोषपूर्ण नीतियों का ही नतीजा है कि देश इस तरह के आर्थिक संकट में फंस गया है . उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा की अगुआई वाली राजग सरकार अपनी नीतियों से देश का संविधानिक ढांचा और धर्म निरपेक्षता को बरबाद कर रही है .
इसे भी पढ़ें : BJP मंत्रियों पर प्रियंका गांधी का तंज, कहा- आपका काम अर्थव्यवस्था सुधारना है न कि कॉमेडी सर्कस चलाना




