
Patna : जेडीयू (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनते ही ललन सिंह ने अपनी जिम्मेदारी निभानी शुरू कर दी है राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने भगवान से कुशवाहा को एक बार फिर से जेडीयू पार्टी की सदस्यता दिलाई और भगवान सिंह कुशवाहा को अपने भरोसे में लिया. इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह, जदयू के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा, अशोक चौधरी और कई नेता मौजूद रहे.
भगवान सिंह कुशवाहा के जेडीयू में शामिल होने के बाद संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि जदयू को बिहार का नंबर वन पार्टी बनाना है. इस संकल्प के साथ मैं बिहार में घूम रहा हूं.
इसे भी पढ़ें :BIG NEWS : स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने दिखाया दम, भारत को दिलाया पहला GOLD
पार्टी में कमी थी उसे बारी-बारी में पूरा किया जा रहा है. इसी कड़ी में भगवान सिंह कुशवाहा आज जदयू में शामिल हो रहे हैं. वहीं ललन सिंह से उपेंद्र कुशवाहा की नाराजगी के सवाल पर कुशवाहा ने कहा कि मैं और ललन बाबू पुराने साथी हैं.
उहोंने कहा कि विपक्ष की दाल गलने वाली नहीं हैं. जदयू से नाराजगी मैने बहुत पहले बाहर फेंक दिया है. ललन सिंह के साथ मेरा काफी मजबूत संबंध है. ललन सिंह से पार्टी को बहुत उम्मीदें हैं.
इसे भी पढ़ें :7000 रुपये में पहला भाला खरीदनेवाले जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा को मिलेंगे 6,00,00,000 रुपये
उन्होंने कहा कि देश भर में अब जदयू का विस्तार होगा. भगवान सिंह एक बार फिर जदयू परिवार के सदस्य में शामिल हुए हैं.
भगवान सिंह लंबे समय तक हम लोगो के साथी भी रहे हैं. घर मे कभी कभी नाराज हो कर लोग चले जाते हैं. वहीं ललन सिंह ने भगवान सिंह कुशवाहा से अपील करते हुए कहा कि अब नाराज होकर कहीं नही जाइयेगा.
इसे भी पढ़ें :जेईई मेन में वैभव विशाल बने बिहार टॉपर, देश में 5वें स्थान पर
इस दौरान जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा कि हम सब खून पसीना लगा कर जदयू को नंम्बर 1 पार्टी बनाना है. पार्टी के कार्यकर्ता 2024 – 25 तक अपनी ऊर्जा इसी तहर बनाये रखें.
उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के मान सम्मान और उचित हिस्सेदारी मिलेगी. नीतीश कुमार का नारा है समाज के हर तबके को जोड़ना है. हम एक-एक जिला के एक एक साथियों को चिन्हित करेंगे. सभी को पटना बुला कर विमर्श करेंगे.
सभी पुराने साथी की सलाह ली जायेगी. पार्टी में किसी की पसंद नापसंद के कारण किसी को दरकिनार नहीं किया जायेगा.
मैं अपने सारे अधिकारों को विकेन्द्रित करूंगा. पार्टी के नेताओ को काम की पूरी आजादी होगी और उनके काम का विश्लेषण किया जायेगा. मैं और उपेंद्र कुशवाहा मिल कर वर्षों तक काम कर चुके हैं.
कार्यकर्ता उत्साहित होंगे तो हिमालय पर्वत भी गिरा देंगे. हम एनडीए में हैं. यदि यूपी समेत अन्य राज्यों में हमें भागीदार बनाया जाये तो हम साथ में लड़ेंगे. यदि हमें भागीदारी नहीं मिली तो हम अपने दम पर अन्य राज्यों में चुनाव लड़ेंगे.
इसे भी पढ़ें :Tokyo Olympics 2020 : बजरंग पूनिया दिखे पूरे रंग में, कजाकिस्तान के रेसलर को हराकर जीता ब्रॉन्ज




