
Gomia: बेरमो अनुमंडल के सीसीएल कथारा क्षेत्र के स्वागं कांटा के लोकल संघर्ष मोर्चा स्वागं कोलियरी शाखा के अध्यक्ष कृष्णा निषाद, जिप सदस्य डॉ सुरेंद्र राज, जिप सदस्य आकाश लाल सिंह ने सीसीएल के प्रोजेक्ट मैनेजर माइनिंग सुनील कच्छप को सेल से जुड़े दर्जनों व्यक्तियों के साथ लोकल सेल्स संघर्ष मोर्चा की ओर से मंगलवार को मांग पत्र सौंपा गया. पत्र के माध्यम से कृष्णा निषाद ने बताया कि रोड सेल कांटा घर को साजिश के तहत सर्वे ऑफ करा कर दूसरे जगह शिफ्ट करने की बात चल रही है. उक्त रोड सेल कांटा घर में स्थानीय विस्थापित, लदनी मजदूर, महिला मजदूर,डिओ होल्डर, लिफ्टर एवं सेल से जुड़े हुए अन्य व्यक्ति जिनकी जीविका उपार्जित होती है. वह सारे भुखमरी के कगार पर पहुंच जाएंगे.

गोमियां विधानसभा में यह कंटाघर कई वर्षों के अथक प्रयास से एवं आंदोलन के बाद एकमात्र रोजगार साधन बना है और अब इसे भी साजिश के तहत किसी अन्य विधानसभा में ले जाने की तैयारी हो रही है. जो यहां के स्थानीय बेरोजगारों पर एक कुठाराघात की तरह है. उक्त कंटाघर स्वागं कोलयरी में 25- 4- 2011का समझौता बेरोजगार ग्रामीण एवं प्रबंधन, प्रशासनिक पदाधिकारी, जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में उस समय के अध्यक्ष सह प्रबंधक निदेशक आर के साहा एवं उस वक्त के विधायक माधव लाल सिंह के द्वारा 28- 3- 2012 को स्थापित किया गया था. किंतु साजिश के तहत इसका स्थानांतरण किया जा रहा है. इस कारण लोकल सेल संघर्ष मोर्चा चरणबद्ध आंदोलन करने के लिए विवश है.
अपील करते हुए कहा कि यथावत कांटा घर एवं रोड़ सेल को रहने दें. अगर हमारी मांगे नहीं मानी गई तो इसके लिए चरणबद्ध आंदोलन की जाएगी. मौके पर मोइन खान, उमा सिंह, मुबारक अंसारी, राजेश जायसवाल, राजेश भारती, बिट्टू पटवा, बबली स्वर्णकार, मुमताज अंसारी, दुलाल मजूमदार, गौतम कुमार, मुन्ना सिंह सच्चिदानंद सहित दर्जनों लोग मौजूद थे.




