NationalSportsTOP SLIDER

Tokyo Olympics 2020 : बजरंग पूनिया दिखे पूरे रंग में, कजाकिस्तान के रेसलर को हराकर जीता ब्रॉन्ज

New Delhi : टोक्यो ओलंपिक में भारतीय पहलवान बजरंग पुनिया का आज कांस्य पदक के लिए कजाकिस्तान के रेसलर डुयलेट नियाजीबाकोव से मुकाबला हुआ. इस मुकाबले में बजरंग पुनिया अपने पूरे रंग में दिखाई दिये. बजरंग ने एकतरफा मुकाबले में नाजियाबकोव को 8-0 से हरा कर शनिवार को भारत की झोली में एक और मेडल डाला.

इसे भी पढ़ें :BIG B के बंगले सहित 3 रेलवे स्टेशनों को बम से उड़ाने की धमकी , 2 लोग हिरासत में

मैच शुरू, पहले गेम में बजरंग आगे

शुरुआती एक मिनट में दोनों पहलवान बराबरी पर नजर आए, लेकिन दो मिनट बाद पहला अंक बजरंग ने लिया. इस बीच लगातार पूनिया बढ़त बनाते रहे. पहले सेट के बाद भारत 2-0 से आगे रहे.

दूसरे गेम में डेढ मिनट का खेल खत्म होने के बाद बजरंग ने जबरदस्त आक्रमण किया. दो टेक डाउन के बाद तीन अंक मिले. आखिरी 30 सेकेंड में फिर दो अंक पूनिया को मिले. गट रेंज असफल हुआ, लेकिन आखिरकार बजरंग की जीत. 8-0 से एकतरफा अंदाज में मारा मैदान.

इसे भी पढ़ें :Tokyo Olympics में गोल्फर अदिति अशोक मामूली अंतर से चूकीं मेडल, चौथे नंबर पर

क्वॉर्टर फाइनल में ईरानी पहलवान को किया था चित

इससे बजरंग ने शुक्रवार को किर्गीस्तान के अर्नाजार अकमातालिएव को हराया था. इसके बाद क्वार्टर फाइनल में ईरान के मुर्तजा चेका घियासी के खिलाफ अनुभव और कौशल का शानदार इस्तेमाल करते हुए जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में पहुंचे थे.
स्वर्ण पदक के दावेदार के रूप में उतरे पहलवान बजरंग पूनिया (Bajrang Punia) भले ही सेमीफाइनल में हार गए हो, लेकिन ब्रॉन्ज मेडल जीतकर उन्होंने ओलिंपिक पदक का सपना भी पूरा कर लिया. तोक्यो ओलिंपिक खेलों (Tokyo Olympics 2020) के पुरुषों के फ्री स्टाइल 65 किलो वर्ग कुश्ती स्पर्धा में कजाखस्तान के रेसलर को मुंह की खानी पड़ी.

इसे भी पढ़ें :10वीं-12वीं के विद्यार्थियों को कम मार्क्स के लिए सीबीएसई जिम्मेवारः पासवा

Related Articles

Back to top button