
Ranchi: नीलम चौबे की हेबियस कार्पस पर गुरुवार को हाई कोर्ट जस्टिस रंगन मुखोपाध्याय की अध्यक्षता वाली खंडपीठ में सुनवाई हुई. मामले में आईजी प्रोबेशन की ओर से शपथ पत्र दाखिल कर कहा गया कि लॉ की जानकारी के लिए पुलिस पर्सन का रेगुलर बेसिस पर प्रतिमाह ट्रेनिंग हो रहा है, जो लगातार चलेगा. कोर्ट ने कहा चुकी आरोपी को पुलिस ने छोड़ दिया है इसलिए अब हेबियस कार्पस खत्म हो चुका है. कोर्ट इस बात की मॉनिटरिंग कर रही थी कि पुलिस अनुसंधान में जो त्रुटियां है उसे दूर करने के लिए क्या कदम उठाए जा रहे हैं. कोर्ट ने आईजी प्रोबेशन का जवाब देते हुए मामले को निष्पादित कर दिया. प्रार्थी की ओर से अधिवक्ता हेमंत सिकरवार ने पैरवी की.पिछली सुनवाई में हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से पूछा था कि क्या पुलिस कर्मियों की ट्रेनिंग हो रही है या यह सिर्फ कागजों पर है. प्रत्येक माह राज्य के पुलिस कर्मियों को अनुसंधान से संबंधित सटीक जांच करने, आईपीसी एवं सीआरपीसी की धाराओं की जानकारी देने आदि के बारे में ट्रेनिंग कराए जाने का दिशा निर्देश हाईकोर्ट द्वारा दिया गया था. रेगुलर बेसिस पर इन पुलिसकर्मियों की ट्रेनिंग हो रही है या नहीं, इसे शपथ पत्र के माध्यम से कोर्ट को बताने को कहा था. दरअसल, यह मामला मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा बोकारो से एक लॉ के छात्र को गिरफ्तार कर ले जाने जाने से संबंधित है.इस मामले में पूर्व की सुनवाई में हाईकोर्ट ने मौखिक टिप्पणी करते हुए कहा था कि झारखंड पुलिस भी कानून पूरी तरह से नहीं जानती है. कानून के प्रति पुलिस वालों को ट्रेंड करना चाहिए. ऐसे में जरूरी है कि सरकार पुलिस को कैप्सूल कोर्स कराए. मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा बोकारो से एक लॉ के छात्र को गिरफ्तार कर ले जाया गया था. इस गिरफ्तारी में मध्य प्रदेश पुलिस छात्र को अपने साथ ले गयी पर कोर्ट में पेश नही किया गया था. अदालत के ट्रांजिट आदेश के बगैर ही उसे राज्य से बाहर ले जाया गया था.
ये है मामला
24 नवंबर 2021 को मध्य प्रदेश पुलिस ने बोकारो से लॉ के छात्र को गिरफ्तार किया था, लेकिन परिजनों को इसकी पूरी जानकारी नहीं दी गयी. दायर याचिका में कहा गया है कि छात्र की गिरफ्तारी के वक्त पुलिस के पास सिर्फ सर्च वारंट था, जबकि अरेस्ट वारंट अनिवार्य है. वहीं, परिजनों की जगह रिश्तेदार को गिरफ्तारी की जानकारी दी गयी.
इसे भी पढ़ें: कृषि विपणन विधेयक: 15 फरवरी तक खाद्यान्न महंगे नहीं होंगे, इसके बाद ढुलाई व ऑर्डर सब बंद कर दिया जायेगा




