JharkhandLead NewsRanchiTOP SLIDER

13 IAS अधिकारियों का तबादला, 7 अनुमंडल में नये एसडीओ

Ranchi : राज्य सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के सात अधिकारियों का स्थानांतरण और छह अधिकारियों को पदस्थापित किया है. इस संबंध में कार्मिक प्रशासनिक सुधार राजभाषा विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है.

झारखंड लोक सेवा आयोग रांची के सचिव हिमांशु मोहन को स्थानांतरित करते हुए संयुक्त सचिव पर्यटन कला संस्कृति खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग बनाया गया है. एसडीओ कोडरमा को स्थानांतरित करते हुए संयुक्त सचिव ऊर्जा विभाग के पद पर पदस्थापित किया गया है.

एसडीओ देवघर अभिजीत सिन्हा को स्थानांतरित करते हुए संयुक्त सचिव स्कूली शिक्षा में साक्षरता विभाग रांची के पद पर पदस्थापित किया गया. एसडीओ गोड्डा ऋतुराज को स्थानांतरित करते हुए संयुक्त सचिव श्रम नियोजन विभाग के पद पर पदस्थापित किया गया है. एसडीओ गुमला रवि आनंद को स्थानांतरित करते हुए संयुक्त सचिव अनुसूचित जनजाति अनुसूचित जाति अल्पसंख्यक पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग रांची में पदस्थापित किया गया. एसडीओ मधुपुर देवघर दिनेश कुमार यादव को स्थानांतरित करते हुए संयुक्त सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग में पदस्थापित किया गया है.

एसडीओ धालभूम जमशेदपुर संदीप कुमार मीणा को स्थानांतरित करते हुए एसडीओ कोडरमा के पद पर नियुक्त एवं पदस्थापित किया गया.

IAS राहुल शर्मा केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए विरमित

भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी व सचिव पंचायती राज को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए विरमित कर दिया है. भारत सरकार ने उन्हें आयुष मंत्रालय में संयुक्त सचिव के पद पर नियुक्त किया है. कार्मिक मंत्रालय का पत्र के आलोक में झारखंड सरकार ने उन्हें विरमित कर दिया है. इस संबंध में कार्मिक प्रशासनिक सुधार राजभाषा विभाग ने आदेश जारी कर दिया है.

इनकी हुई पोस्टिंग

प्रतीक्षारत आशीष अग्रवाल को एसडीओ मधुपुर के पद पर पदस्थापित किया गया. अनिकेत सचान को एसडीओ खूंटी बनाया गया, दीपांकर चौधरी को एसडीओ देवघर के पद पर पदस्थापित किया गया. पीयूष सिन्हा को एसडीओ धालभूम के पद पर पदस्थापित किया गया. रवि जैन को एसडीओ गुमला बनाया गया. रीना हांसदा को एसडीओ चक्रधरपुर के पद पर पदस्थापित किया गया है.

इसे भी पढ़ें – कैबिनेट की बैठकः कांके में सीसीएल को अस्पताल खोलने के लिए दी गयी 5.5 एकड़ जमीन

Related Articles

Back to top button