
Chakradharpur : पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय अंचल कॉलोनी में खेलने के दौरान एक छात्रा गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गई. घायल छात्रा को आनन-फानन में शिक्षकों ने चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया. जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया. जानकारी के अनुसार चक्रधरपुर वार्ड संख्या 2 कुदलीबाड़ी निवासी संजय पूर्ति के पुत्री अनिता पूर्ति स्कूल की प्रार्थना के समय दौड़ रही थी. तभी वह जमीन पर गिर गई जिससे उसके सर पर गंभीर चोट आई. इधर अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कर छात्रा का उपचार किया गया साथ ही शिक्षकों ने उसके परिजनों को भी मामले की जानकारी दी. जिसके बाद उसके परिजन अनुमंडल अस्पताल पहुंचकर उसका हाल जाना.




