
Ranchi: रामगढ़ जिले के छतरपुर सैंडी स्थित आरबी प्लस टू उच्च विद्यालय में छात्राओं के साथ कुछ युवकों द्वारा छेड़छाड़ और विरोध करने पर मारपीट करने का मामला रजरप्पा थाना पहुंच गया और इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई गई है. पीड़ित स्कूली छात्राओं का कहना है स्कूल से छुट्टी के वक्त घर लौटने के क्रम में नशे में कुछ बदमाशों ने न केवल उनके साथ छेड़छाड़ की बल्कि धर्म विशेष के नारे लगाने को भी मजूबर किया. जब उन्होंने इसका विरोध किया तो बदमाशों ने लाठी, डंडे और पत्थरों से उनपर हमला किया, जिसमें कई छात्राएं घायल हो गई है. फिलहाल जानकारी मिलने के बाद पुलिस की ओर से मामले की जांच शुरू हो गई है.
क्या कहना है पुलिस अधिकारियों का
इस मामले को लेकर रजरप्पा थाना प्रभारी ने न्यूजविंग को बताया कि मामले को लेकर पीड़ित पक्ष की ओर से थाने में लिखित आवेदन दिया गया है और इस मामले में दोनों पक्ष के लोगों को थाना में बातचीत के लिए बुलाया गया है. दोनों पक्षों से बातचीत की जा रही है. बातचीत करने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.
रामगढ़ जिले के रजरप्पा थानान्तर्गत छतरपुर प्रखंड के आरवी हाई स्कूल की बच्चियों के साथ मुस्लिम लड़कों के द्वारा सुनियोजित ढंग से छेड़खानी और विरोध करने पर आज स्कूली बच्चों के ऊपर पथराव और हमले की घटना हैरान करने वाली है।
कुसूर बच्चियों का क्या है ?
– सिर्फ ये कि वह हिंदू धर्म की…
— Babulal Marandi (@yourBabulal) November 24, 2023
बीजेपी अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने सरकार पर साधा निशाना
रामगढ़ की घटना को लेकर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए अपने सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा, ” रामगढ़ जिले के रजरप्पा थानान्तर्गत छतरपुर प्रखंड के आरवी हाई स्कूल की बच्चियों के साथ मुस्लिम लड़कों के द्वारा सुनियोजित ढंग से छेड़खानी और विरोध करने पर आज स्कूली बच्चों के ऊपर पथराव और हमले की घटना हैरान करने वाली है। कुसूर बच्चियों का क्या है ? – सिर्फ ये कि वह हिंदू धर्म की हैं? या – प्रदेश में हेमंत की सरकार है,जो धर्म की आड़ में दरिंदगी और अपराधियों का समर्थन करती है? बच्चियां अब स्कूल जाने में भी खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है। सरकार कैसा झारखण्ड बनाना चाहती है वो स्पष्ट करें। “




