Corona_UpdatesHazaribaghJharkhandLead News

Hazaribagh सदर विधायक ने विधानसभा क्षेत्र के हर प्रखंड में बनाया ऑक्सीजन बैंक

जरूरतमंद प्रखंड स्तर पर विधायक प्रतिनिधियों को फोन कर ले सकते हैं आक्सीजन सिलेंडर

Hazaribagh : कोरोना महामारी की दूसरी लहर की वजह से लोगों को इलाज के लिए कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. खासकर आक्सीजन नहीं मिलने की शिकायतें तो काफी आ रही हैं. इस समस्या से अपने क्षेत्र के लोगों को निजात दिलाने के लिए सदर विधायक मनीष जायसवाल ने खुद अपने बूते अच्छी पहल की है.

शहरी क्षेत्र के बाद अब ग्रामीण क्षेत्र से आ रही लगातार ऑक्सीजन सिलेंडर की डिमांड को देखते हुए सदर विधानसभा क्षेत्र के हर प्रखंड में ऑक्सीजन बैंक बनाया है. इसके माध्यम से अब ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को प्रखंड मुख्यालय में ही ऑक्सीजन सिलेंडर और रेगुलेटर आसानी से मिल पाएगा.

विधायक ने सदर विधानसभा क्षेत्र के कटकमसांडी, कटकमदाग, सदर और दारू प्रखंड मुख्यालय में ऑक्सीजन बैंक की स्थापना की है. इस बैंक के संचालन की जवाबदेही उन्होंने प्रखंड स्तर पर अपने विधायक प्रतिनिधियों को सौंपी है.

इसे भी पढ़ें :रद्द होगी चामा मौजा की जमाबंदी, दोषी अधिकारियों पर होगी कार्रवाई, मुख्यमंत्री ने दी सहमति

विधायक प्रतिनिधियों से करें मोबाइल पर संपर्क

इस संबंध में जानकारी देते हुए सदर विधायक मनीष जायसवाल ने प्रखंड स्तर पर संबंधित विधायक प्रतिनिधियों का मोबाइल नंबर भी जारी किया और बताया की जरूरतमंद लोग सीधे इनसे संपर्क साधकर यह सेवा का लाभ उठा सकते हैं.

इसे भी पढ़ें :आउटसोर्स पर नौकरी प्रक्रिया को उठी खारिज करने की मांग, सरयू राय ने कहा- नई लकीर खींचे हेमंत सरकार

ये हैं प्रतिनिधियों के नाम और नंबर

कटकमसांडी के लोग विधायक प्रतिनिधि किशोरी राणा से 9798300149, 7903895123 तथा कटकमदाग वासी अजय साहू से 9798300147,6205264498 से संपर्क कर सकते हैं. इसी तरह सदर के रहनेवाले लोग विजय कुमार से 9431193023 और दारू प्रखंड के लिए दारू विधायक प्रतिनिधि बाल देव बाबू के मोबाइल नंबर 6200853500 पर संपर्क साधकर आसानी से ऑक्सीजन सिलेण्डर और रेगुलेटर प्राप्त कर सकते हैं .

इसे भी पढ़ें :झारखंड के पॉपुलर डॉक्यूमेंट्री मेकर बीजू टोप्पो बीमार, रिम्स लाये गए

कोविड मेडिसिन किट, सूखा राशन फूड पैकेट्स भी बांटे जा रहे हैं

इस मौके पर सदर विधायक मनीष जायसवाल ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के लोगों को ऑक्सीजन की समस्या ना हो इसलिए यह कदम उठाया है. उन्होंने कहा कि इसके अलावे क्षेत्र में कोविड मेडिसिन किट, सूखा राशन फूड पैकेट्स और मास्क वितरण किया जा रहा है. इसके साथ ही वैक्सीन के बारे में लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है. विधायक ने कहा कि इन सभी सेवा कार्यों का उद्देश्य है क्षेत्र के हरएक जरूरतमंद तक मदद पहुंच सके .

इसे भी पढ़ें :किसानों को अनुदानित दर पर खाद-बीज मुहैया कराने की मांग को लेकर आम आदमी पार्टी का वर्चुअल धरना कल

Related Articles

Back to top button