
Deoghar: नगर थाना अंतर्गत बैद्यनाथपुर मोड़ पर सड़क हादसे में लगभग 24 वर्षीय बाइक सवार युवक की मौत हो गयी. घटना के संबंध में बताया जाता है कि जिले के बुढई गांव के रहने वाले बिकेश कुमार सिंह अपने बाइक से मोहनपुर स्तिथ पुलिस कैम्प अपने मित्र से मिलने जा रहे थे. इसी बीच बैधनाथपुर मोड़ के पास सामने से तेज गति से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गये. मौके पर ही उनकी मौत हो गयी. इस घटना से आक्रोशित लोगों व परिजनों ने देवघर-दुमका मुख्य मार्ग को जाम कर दिया. लोग हंगामा करते हुए मृतक के परिजन को नौकरी और मुआवजा देने की मांग कर रहे हैं.
प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था
परिजनों के अनुसार मृतक प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी कर रहे थे. साथ ही वो अच्छा खिलाड़ी भी रह चुका हैं. वही घटना के बाद पुलिस प्रशासन आक्रोशित लोगों को समझा कर जाम हटाने की प्रयास कर रही है. पर लोग बिना मुआवजा घटना स्थल से हटने को तैयार नहीं थे. घटना के बाद ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया. पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है. जिला प्रशासन द्वारा जल्द मुआवजा देने के आस्वासन के बाद लोगो ने जाम हटाया.
कबड्डी का खिलाड़ी था मृतक
मृतक कबड्डी का जाना-माना खिलाड़ी था. उसने 2002 से ही इस खेल में अपनी जगह बनानी शुरू कर दी थी. उसने 7 वर्षो तक देवघर की टीम की कप्तानी की और 2009 में बेंगलुरू में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता था. 2012 में कोलकाता में ईस्ट जोन की तरफ से खेलते हुए ईस्टन रेलवे की टीम को हारते हुए अपनी टीम को गोल्ड मेडल दिलाया था. साथ ही वर्तमान में वो झारखंड ओलंपिक में देवघर टीम का कोच था.
इसे भी पढ़ेंः राज्य के पांच जिलों में नहीं वाणिज्य कर विभाग का कार्यालय, 321 अधिकारियों की जरुरत, 136 पद रिक्त




