Bokaro

बेरमो के कथारा ओपी क्षेत्र में दिनदहाड़े 25 वर्षीय युवक की गला रेतकर हत्या

Bermo: बेरमो अनुमंडल के गोमिया थाना अंतर्गत कथारा ओपी क्षेत्र स्थित झिरकी के रविदास टोला में अज्ञात अपराधकर्मी द्वारा दिनदहाड़े धारदार हथियार से युगेश्वर रविदास के 25 वर्षीय पुत्र मनीष कुमार रविदास की घर में घुसकर गला रेतकर हत्या कर दी और फरार हो गया.घटना सोमवार दोपहर लगभग तीन बजे की है.घटना के संबंध में बताया जाता है कि हत्या को अंजाम देनेवाला अपराधी अकेला ही बाईक मनीष कुमार रविदास के घर पर आया था और घटना को अंजाम देकर चला गया.घर से निकलते समय अपराधी के हाथ पैर खून से लथपथ थे और वह हत्या कर झिरकी मुस्लिम मुहल्ला के रास्ते तेनुघाट की ओर भाग गया.घटना के बाद गोमिया सर्किल के पुलिस इंस्पेक्टर महेंद्र प्रसाद सिंह,बोकारो थर्मल इंस्पेक्टर शैलेंद्र कुमार सिंह,ओपी प्रभारी राजेश प्रजापति मृतक युवक के घर पहुंचकर घटना की जांच पड़ताल की.जांच के प्रथम दृष्ट्या में गोमिया इंस्पेक्टर महेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि घर से किसी प्रकार का हथियार बरामद नहीं किया गया है.मृतक के घर के निकट झिरकी तेनुघाट मार्ग पर स्थित बैंक ऑफ इंडिया के ग्राहक सेवा केंद्र में लगे सीसीटीवी कैमरा के फुटेज को खंगालने पर पाया गया कि अपराधी मृतक के घर होंडा साईन बाइक से घुसते एवं निकलकर भागते हुए देखा गया.घटना के कारणों को खंगालने के लिए पुलिस परिजनों एवं अन्य लोगों से पूछताछ कर रही है.

इसे भी पढ़ें: बोकारो थर्मल की बीओआई शाखा में सेंधमारी कर चोरी का प्रयास, असफल होने पर की तोड़-फोड़

Related Articles

Back to top button