
Ranchi: डीजीपी के निर्देश पर वांछित अपराधियों के धर पकड़ में पुलिस जुट गयी है. रांची समेत अन्य जिलों से वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हो रही है. इसी को लेकर पिठोरिया थाना पुलिस ने कुल पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है. इनमें दो वारंटी और तीन आरोपी है.
पिठोरिया पुलिस ने जिन दो वारंटियों को गिरफ्तार किया उनमें नदीम अंसारी और महेन्द्र टोप्पो का नाम शामिल है. वहीं गिरफ्तार तीन आरोपियों में आजाद अंसारी, खुर्शीद अंसारी और तबरेज अंसारी शामिल हैं, ये तीनों पिठोरिया थाना क्षेत्र के काटमकुली गांव के रहने वाले हैं. इन तीनों के खिलाफ 13 जून 2023 को को पिठोरिया थाना में आईपीसी की धारा- 147/148/149/341/323/324/307 और 302 के तहत केस दर्ज किया गया था.
रांची समेत अन्य जिलों से हुई गिरफ्तारी की लिस्ट




