
New Delhi : Realme ने आज, यानी 24 सितंबर 2021 को भारत में Narzo 50A और Narzo 50i स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं. स्मार्टफोन ट्रिपल लेंस कैमरा सेटअप के साथ आते हैं और मीडियाटेक चिपसेट द्वारा संचालित होंगे. रियलमी ने बैंड 2 फिटनेस बैंड के साथ ही 32 इंच का नया रियलमी स्मार्ट टीवी नियो भी लॉन्च किया है.
Realme Narzo 50i के 2GB रैम और 32GB इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 7,499 रुपये रखी गई है. जबकि 4GB और 64GB इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 8,999 रुपये है. Realme Narzo 50i एक ऑक्टा-कोर प्रोसेसर द्वारा संचालित है. इसके अलावा इसमें पावर बैकअप के लिए 5000mAh की बैटरी शामिल की गई है.
इसे भी पढ़ें :झारखंड: 4684 करोड़ खर्च करने की मिली स्वीकृति
Realme.com, Flipkart और अन्य मेनलाइन चैनलों पर खरीद सकते हैं
Narzo 50 सीरीज को Realme.com, Flipkart और अन्य मेनलाइन चैनलों के माध्यम से उपलब्ध कराया जाएगा. पहली सेल 7 अक्टूबर को फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज़ सेल के साथ लाइव होगी.
Realme Narzo 50A में 50 MP AI ट्रिपल कैमरा है और यह MediaTek Helio G85 प्रोसेसर द्वारा संचालित होगा. स्मार्टफोन में 18W क्विक चार्जर के साथ 6000mAh की बैटरी भी मिलती है.
इसे भी पढ़ें :राज्य में अक्षम सरकार, अपराधी बेलगामः रघुवर दास




