Chatra

चतरा की सीमा पंचायत में आयोजित आपकी योजना,आपकी सरकार,आपके द्वार कार्यक्रम में शामिल हुए श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता

Chatra: सदर प्रखंड के पंचायत सीमा में आयोजित आपकी योजना,आपकी सरकार,आपके द्वार कार्यक्रम में श्रम मंत्री सत्यानंद भोगता ने लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण किया. इससे पहले श्रम मंत्री ने कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया. इस मौके पर उपायुक्त अबू इमरान ने श्रम मंत्री को गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया.  राज्य सरकार द्वारा दो चरणों में आयोजित आपकी योजना, आपकी सरकार,आपके द्वार कार्यक्रम का आज अंतिम दिन है. इसके बाद दूसरे चरण में एक नवंबर से 14 नवंबर तक इस कार्यक्रम का आयोजन होगा.

इसे भी पढ़ें: जेबीवीएनएल : त्यौहार के दौरान की जायेगी निर्बाध बिजली आपूर्ति, विभाग का आदेश 

Related Articles

Back to top button