
Ranchi : दीपावली से लेकर छठ तक के लिये निर्बाध बिजली आपूर्ति का आदेश विद्युत अभियंताओं को दिया गया है. इसके लिये विभाग और जेबीवीएनएल ने कमर कस ली है. जहां विभाग के आदेश पर जेबीवीएनएल मुख्यालय से सभी एरिया बोर्ड को दीपावली से लेकर छठ तक जीरो पावर कट का आदेश दिया है. पूर्व के आदेश के तर्ज पर विभाग ने जेई को अलग-अलग इलाकों में शिफ्ट पर ड्यूटी दी है. वहीं इनके साथ संविदा पर कार्यरत बिजली कर्मियों को भी बहाल किया गया है. जिन्हें सभी ग्रिड सब स्टेशन और डिवीजन में लगाया गया है. निगम के आदेश की मानें तो कर्मियों को बिजली की किसी भी शिकायत पर तुरंत कार्रवाई करनी है. वहीं, ट्रांसफॉर्मर या फीडर संबधी समस्या होने पर शहरी इलाकों में छह घंटे के भीतर मरम्मत करने का आदेश दिया गया है.
नहीं हो लोड शेडिंग
निगम ने इस दौरान किसी भी इलाके में लोड शेडिंग नहीं करने का आदेश दिया है. इसके लिये कुछ दिनों पहले ही बिजली संबधी मरम्मत कार्य पूरा कर लिया गया है. जहां पेड़ों की छंटाई, ट्रांसफॉर्मर या फीडर की मरम्मत आदि शामिल है. निगम की मानें तो सब स्टेशनों में बिजली के आवश्यक उपकरणों को भी पहुंचा दिया गया है. जिससे जरूरत होने पर कर्मी इस्तेमाल कर सकते है.
सचिव ने दिया है आदेश
जानकारी हो कि दुर्गा पूजा से लेकर छठ तक जीरो पावर कट का आदेश उर्जा सचिव ने दिया है. दुर्गा पूजा के पहले ही सचिव ने निगम अधिकारियों को इस संबध में आदेश दिया था.
इसे भी पढ़ें: गुजरात: ट्रैफ़िक नियम तोड़ने पर नहीं भरना पड़ेगा चालान, सरकार पर उठे सवाल




