
Giridih: गिरिडीह के पचम्बा थाना इलाके के लखारी मुहल्ले में 19 वर्षीय युवक विशाल कुमार ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया. मृतक लखारी निवासी रवि स्वर्णकार का बेटा था, और शहर के किसी दुकान में काम करता था. हालाकि युवक ने फांसी कब और किस कारण से लगाया, ये फिलहाल स्पष्ट नहीं हुआ है. पचम्बा थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. गुरुवार की सुबह जब युवक ने काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खोला, तो परिजनों ने दरवाजा खटखटाना शुरू किया, इसके बाद भी दरवाजा नही खुलने पर परिजनों ने दरवाजा किसी तरह तोड़ कर अंदर घुसे, तो देखा की विशाल का शव फंदे से झूल रहा है. इस दौरान आसपास के लोगो ने घटना की जानकारी पुलिस को दिया. इसके बाद पुलिस भी घटनास्थल पहुंच कर मृतक के शव को नीचे उतारा, और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.
इसे भी पढ़ें: गिरिडीह: सीएसपी संचालक से लूट मामले में फरार आरोपी अहमद रजा गिरफ्तार




