
Giridih: सीएसपी संचालक से ढाई लाख रुपये की लूट मामले में गिरिडीह की बगोदर पुलिस ने अंतिम अपराधी अहमद रजा को भी गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने इस अपराधी के पास से लूटे गए तीन हजार भी बरामद किया है. गुरुवार को एसपी दीपक कुमार शर्मा के निर्देश पर एसडीपीओ धनंजय राम ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया की छठां अपराधी अहमद रजा को लेकर पिछले कई दिनों से जानकारी मिल रहा था की अपराधी अहमद रजा 19 फरबरी की घटना के बाद मुंबई फरार हो गया था. और मुम्बई में ही रह रहा था. इसी क्रम में बुधवार की देर रात मिले सूचना के आधार पर एसडीपीओ धनंजय राम और थाना प्रभारी सुख सागर सिंह ने कोलकाता से गिरिडीह आने वाले बस को जांच कर अहमद रजा को दबोचने में सफल रही. बताते चलें की अपराधी अहमद रजा 19 फरवरी के सीएसपी संचालक से लूट मामले में छठा अपराधी था. इसे पहले पांच अपराधी को पुलिस पहले जेल भेज चुकी है.
इसे भी पढ़ें: गिरिडीह के लखारी मुहल्ले में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या




