
Ranchi : राज्य सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के 10 अफसरों को भारतीय प्रशासनिक सेवा के सेलेक्शन ग्रेड लेबल 13 में प्रमोशन दिया है. इन अधिकारियों को अपर सचिव के पद से विशेष सचिव के पद पर प्रोन्नति दी गयी है. कार्मिक विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है. जारी अधिसूचना के तहत अभी उन्हें पदस्थापित स्थान पर ही विशेष सचिव के पद पर उत्क्रमित कर पोस्टिंग की गई है. इन अधिकारियों को 31 जनवरी 2024 के प्रभाव या पदभार ग्रहण जो बाद में हो की तिथि से प्रमोशन दिया गया है.
इन्हें मिला प्रमोशन
राजस्व, भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव अंजनी कुमार मिश्रा, आइटी विभाग के अपर सचिव संजय बिहारी (सेवानिवृत), ऊर्जा विभाग के अपर सचिव अंजनी कुमार दुबे, श्रम विभाग के अपर सचिव अमित प्रकाश, कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग के अपर सचिव गोपाल जी तिवारी, गढ़वा के उपायुक्त शेखर जमुआर, झारखंड राज्य खाद्य आयोग के सदस्य सचिव संजय कुमार, वन विभाग के अपर सचिव राजू रंजन राय, झारखंड एड्स कंट्रोल सोसाइटी के परियोजना निदेशक पवन कुमार के साथ ही खूंटी के अपर समाहर्ता अरविंद कुमार को प्रोन्नति दी गयी है. अरविंद कुमार को एक फरवरी 2024 या पदभार ग्रहण, जो बाद में उस तिथि से प्रोन्नति दी गयी है.
इसे भी पढ़ें- 5.88 लाख गबन मामले में ग्रामीण बैंक के तत्कालीन मैनेजर समेत दो आरोपी दोषी करार, 3-3 साल की सजा



