Bokaro

झुंड से बिछड़ा हाथी गांव में बरपा रहा कहर, दो महिला समेत तीन को मार डाला

Gomia: गोमिया- बेरमो अनुमंडल में झुंड से बिछड़ा हाथी के आतंक से ग्रामीण पूरी तरह से भयभीत हो चुके हैं. रविवार की अहले सुबह करीब 4:30 बजे भोर हाथियों ने किसी कार्य के लिए बाहर गई महिला को बुरी तरह से तरह दिया रौंद दिया. जानकारी के अनुसार तुलबुल पंचायत के चलिया टांड़ निवासी अशोक किस्कु की पत्नी सुहानी हेंब्रम करीब 30 वर्षीय की मौत बोकारो बीजीएच हॉस्पिटल में हो गया.वही दूसरी मौत भीमतुरी की पत्नी मंजरी देवी करीब 45 वर्षीय भी हाथी के हमले से बच ना सकी और उसकी मौत हो गई.
वही ललपनियां कोदवा टांड़ में 70 वर्षीय बुजुर्ग सानु मुर्मू को हाथी ने अपना शिकार बनाया सुड़ से उठाकर पटक दिया और अपने पैरों से रौंद दिया. जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई. इन तीन मौतो से आसपास के लोग बुरी तरह से डरे सहमें हुए हैं.

Related Articles

Back to top button