
Galudih : दाड़ीसाई सबर बस्ती में अनाथ नाबालिग सबर लड़की सबिता सबर और उसके भाई मंगल सबर की खोज लेने प्रशासनिक अमला एसडीएम सत्यवीर रजक, सीओ राजीव कुमार, बीएओ केशव प्रसाद दाड़ीसाई सबर बस्ती पहुंचे. इधर सबर बस्ती में रह रहे अनाथ सविता सबर और मंगल सबर घर पर नहीं थे. दोनों अपने मामा घर दुआसिनी के कुंदरूगोड़ा चले गए थे. इधर विधायक रामदास सोरेन भी दाड़ीसाई सबर बस्ती पहुंचे थे. उन्होंने जब अनाथ सबरों की जानकारी ली तो उनके नहीं होने पर उन्होंने दोनों को लाने की बात कही और सबिता सबर का कस्तूरबा विद्यालय और मंगल सबर का जमशेदपुर सामर्थ्य विद्यालय में नामांकन करने की बात कही. इधर एसडीएम सत्यवीर रजक ने बीएओ केशव प्रसाद के साथ उस गांव के ही समाजसेवी को भेज कर सुधि लेने की बात कही और वापस दाड़ीसाई सबर बस्ती लाने की बात कही. एसडीएम सत्यवीर रजक ने स्वयं रहकर नामांकन फार्म भरने की बात कही.
इसे भी पढ़ें- गालुडीह : आमचुड़िया में विधायक ने किया चहारदीवारी का शिलान्यास




