Bokaro

मांगों को लेकर सीसीएल गोविंदपुर परियोजना में मजदूरों का प्रदर्शन, जीएम के साथ वार्ता

Bermo: पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत 11 वां कोयला वेतन समझौता का एरियर भुगतान की मांग को लेकर यूनाइटेड कोल वर्क्स यूनियन सीसीएल कथारा एरिया स्थित गोविंदपुर परियोजना के स्वांग सी सीम में सोमवार को मजदूरों ने सचिव विश्वनाथ महतो के नेतृत्व में प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया. एटक नेता लखनलाल महतो एवं सचिव विश्वनाथ महतो ने मजदूरों को संबोधित करते हुए कहा कि गोविंदपुर परियोजना में कार्यरत 197 मजदूर जो पहले पीआर मजदूर थे और वर्तमान में टीआर मजदूर हैं, उन्हें 11वें कोयला वेतन समझौता का एरियर भुगतान आंशिक रुप से किया गया है. मजदूरों को मजदूरों को 40 से 50 पचास हजार तक का ही एरियर भुगतान किया गया है, जबकि मजदूरों को 23 माह का एरियर भुगतान के एवज में लगभग तीन से साढ़े तीन लाख रुपये तक का भुगतान किया जाना है.जबकि आम मजदूरों को सितंबर 2023 में ही एरियर के सभी राशि का भुगतान कर दिया गया है, लेकिन पीआर से टीआर हुए मजदूरों को अभी तक भुगतान नहीं किया गया है, जिससे मजदूरों में भारी आक्रोश है. बाद में प्रदर्शन एवं नारेबाजी की सूचना पाकर कथारा एरिया के जीएम दिनेश कुमार गुप्ता,एसओपी जयंत कुमार, पीओ एके तिवारी, खान प्रबंधक अंजनी कुमार परियोजना अंतर्गत स्वांग सी सीम पहुंचे.बाद में एटक नेता लखनलाल महतो, सचिव विश्वनाथ महता, परण महतो के साथ सीसीएल जीएम की वार्ता हुई.वार्ता में जीएम ने कहा कि फरवरी क माह का वेतन भुगतान मार्च में किया जाएगा तो उसी वेतन के साथ मजदूरों के बकाया एरियर का भी भुगतान कर दिया जाएगा.वार्ता के बाद मजदूरों का आंदोलन समाप्त हो गया.

इसे भी पढ़ें: मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन सरकार का पहला बजट कल, जीवन और आजीविका की सुरक्षा तथा विकास पर होगा फोकस

Related Articles

Back to top button