Bokaro

मालगाड़ी से कटकर 85 वर्षीय बुजुर्ग की मौत

Bermo: धनबाद रेल मंडल के जारंगडीह-बोकारो थर्मल रेल खंड पर बरवाबेड़ा के समीप सोमवार को पोल संख्या- 39/6 और 39/4 के बीच डाउन लाइन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से 85 वर्षीय वृद्ध व्यक्ति की मौत मौके पर ही हो गयी.घटना की सूचना स्थानीय ग्रामीणों ने बोकारो थर्मल थाना एवं जीआरपी गोमिया को दी.सूचना पाकर बोकारो थर्मल थाना के सअनि सत्येंद्र सिंह,बैजुन मरांडी,शौलेंद्रा मुर्मू दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे.साथ ही जीआरपी गोमिया के सअनि यूके पांडे,अरुण तिवारी भी पहुंचे.जांचोपरांत मृतक की पहचान जारंगडीह निवासी दयाल मंडल के रूप में हुई.सूचना पाकर जारंगडीह के उप मुखिया इम्तियाज अंसारी,ललित रजक,उनके पुत्र दुलो मंडल मौके पर पहुंचे.मृतक के पुत्र दुलो मंडल ने कहा कि रविवार से ही उसके पिता घर से निकले हुए थे,और उनकी दिमागी हालत ठीक नहीं थी.रविवार से काफी खोजबीन जारी थी.सोमवार को जानकारी मिली कि रेल लाईन पर कटने से उनकी मौत हो गयी. मृतक के दो पुत्र एवं चार पुत्री है.जीआरपी ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम करवाकर शेव परिजनों को सौंप दिया.

इसे भी पढ़ें: मांगों को लेकर सीसीएल गोविंदपुर परियोजना में मजदूरों का प्रदर्शन, जीएम के साथ वार्ता

 

Related Articles

Back to top button