NEWS

चुटिया में हवाई फायरिंग में पूजा कर रही महिला को लगी गोली, जांच में जुटी पुलिस

Ranchi: राजधानी रांची के चुटिया थाना क्षेत्र स्थित अयोध्या पुरी में युवक ने हवाई फायरिंग की, जिसमें आरती कर रही महिला घायल हो गई. बताया जाता है कि यह घटना कल रात की है जहां पर सरस्वती पूजा पंडाल में हवाई फायरिंग की गई. हवाई फायरिंग होने के बाद सरस्वती पूजा पंडाल में अफरा तफरी का माहौल बन गया, वहीं एक महिला को गोली लग गई. महिला का नाम पूनम देवी है.

इसे भी पढ़ें: रांची के नगड़ी में पथराव की घटना के बाद धारा 144 लागू

गोली लगने के बाद महिला को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. मामले की जानकारी मिलने के बाद चुटिया थाने की पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. वहीं सीसीटीवी फुटेज के सहारे हवाई फायरिंग करने वाले युवक की पहचान की जा रही है.

Related Articles

Back to top button