NEWS

राजकोट टेस्ट मैच में आर. अश्विन अब बॉलिंग करते नहीं आएंगे नजर, बीच मैच में ही नाम लिया वापस, जानें क्यों

Rajkot: इंग्लैंड के ख़िलाफ़ खेले जा रहे राजकोट टेस्ट से स्पिन बॉलर रविचंद्रन अश्विन से अपना नाम वापस ले लिया है. अश्विन ने परिवार में मेडिकल इमरजेंसी की वजह से तुरंत प्रभाव से अपना नाम वापस लिया है. अश्विन अब अपने घर लौट गए हैं. हालांकि उनकी जगह प्लेइंग-11 में किसे शामिल किया जाएगा, इसकी घोषणा नहीं हुई है. अश्विन ने इस मैच में टेस्ट क्रिकेट में 500 विकेट पूरे कर लिए हैं.

बीसीसीआई ने ट्वीट कर लिखा है, ”इस गंभीर परिस्थिति में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड और टीम के साथी खिलाड़ियों और स्टाफ समेत सभी सदस्यों का अश्विन और उनके परिवार को पूरा सपोर्ट है.” बोर्ड ने लिखा, ”भारतीय बोर्ड और टीम अश्विन को ऐसी स्थिति में हर सुविधा देना जारी रखेगी. कोई भी जरूरत होगी, तो उसके लिए अश्विन से बातचीत जारी रहेगी.” बीसीसीआई ने फैन्स और अन्य लोगों से यह भी अपील की है कि वो खिलाड़ियों और उनके फैमिली की प्राइवेसी बनाए रखें, क्योंकि वो इस समय चुनौतीपूर्ण समय से गुज़र रहे हैं.

Related Articles

Back to top button