
Ranchi: ब्राउन शुगर कारोबार में शामिल फरार महिला शांति देवी को पुंदाग ओपी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी महिला को इलाहीनगर स्थित घर से गिरफ्तार किया गया है. पुलिस को सूचना मिली थी आरोपी महिला ब्राउन शुगर लेकर आने वाली है. इसी सूचना पर पुलिस छापेमारी कर आरोपी महिला को गिरफ्तार किया है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोप महिला फर्जी आधार कार्ड और वोटर पहचान पत्र बनवाकर नरगिस परवीन के नाम से इलाही नगर में रह रही थी, जबकि महिला का असली नाम शांति देवी, पति उदय लोहरा है. पुलिस आरोपी महिला से पूछताछ कर रही है. बता दें कि पिछले साल जुलाई माह में रांची पुलिस ब्राउन शुगर कारोबार में शामिल 5 तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया था. इसमें एक बड़े तस्कर शिशुपाल लोहरा की पुलिस को लंबे समय से तलाश थी. शिशुपाल रांची के अलग-अलग इलाकों में ब्राउन शुगकी सप्लाई करता था, इस दौरान शांति देवी का भी नाम सामने आया था. शांति देवी के खिलाफ पुंदाग ओपी में मामला दर्ज किया गया था, मामला दर्ज होने के बाद से शांति देवी फरार चल रही थी. हालांकि शांति देवी पुलिस से छिपकर ब्राउन शुगर की सफ्लाय कर रही थी.
इसे भी पढ़ें: Ranchi: गांजा की तस्करी करने के आरोप में तीन गिरफ्तार, ओड़िशा से लाकर बिहार में खपाने की थी योजना




