JharkhandRanchiTOP SLIDER

शराब कारोबार में कम राजस्व प्राप्ति की वजह से प्लेसमेंट एजेंसी को 44 करोड़ का जुर्माना, थोक विक्रेता कंपनियों से चार करोड़ वसूला गया

Ranchi: राज्य में शराब कारोबार में सरकार ने मार्च तक 2310 करोड़ की राजस्व वसूली का टारगेट रखा था. लेकिन उत्पाद विभाग अभी भी इससे काफी दूर है. फरवरी महीने तक 1717.71 करोड़ की वसूली ही विभाग की तरफ से की गयी है. अभी भी विभाग 592.29 करोड़ पीछे है. होली की वजह से राज्सव में इजाफा हो सकता है. लेकिन फिर पूरी उम्मीद जतायी जा रही है कि विभाग किसी भी हाल में अपने टारगेट को पूरा नहीं कर पाएगा. विभाग का टारगेट पूरा नहीं होने की सूरत में घाटे का ठीकरा प्लेसमेंट एजेंसी और थोक विक्रेता पर फोड़ा है.

प्लेसमेंट एजेंसी पर जुर्माना, कानूनी कार्रवाई भी

बरकट्ठा के विधायक ने विधानसभा के चालू सत्र में शराब कारोबार से संबंधित सवाल पूछा है. जवाब में विभाग ने माना है कि राजस्व वसूली में वो काफी पीछे है. विभाग ने कहा है कि राजस्व की कम वसूली की वजह से प्लेसंटमेंट एजेंसी पर 44.17 करोड़ का जुर्माना लगाया गया है. क्योंकि शराब बिक्री की जिम्मेदारी प्लेसमेंट एजेंसी पर ही थी. एजेंसी से जुर्माने की वसूली बैंक गारंटी और दूसरे तरीके से की जा रही है. विभाग ने प्लेसमेंट एजेंसी के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है. इसके अलावा थोक शराब विक्रेता मेसर्स दीशिता वेंचर्स और मेसर्स ओम साईंविबरेज प्राइवेट लिमिटेड पर 4.16 करोड़ का जुर्माना लगाया गया है. जुर्माने की राशि दोनों कंपनियों से वसूल ली गयी है.

विभाग का दावा पिछले साल से अबतक की राजस्व वसूली ज्यादा

टारेगट पूरा नहीं कर पाने वाला उत्पाद विभाग टारगेट से काफी पीछे हो. लेकिन विभाग यह दावा कर रहा है कि पिछले साल फरवरी महीने तक राज्सव वसूली में वो आगे हैं. विभाग का कहना है कि पिछले साल फरवरी तक 1510.3 करोड़ राजस्व प्राप्त हुआ था. लेकिन इस बार फरवरी तक 1717.71 करोड़ रुपये की प्राप्ती हुई है. जो कि पिछले साल की तुलना में 13.73 फीसदी ज्यादा है. ऐसे में विभाग पिछले साल के मुकाबले फरवरी तक ज्यादा वसूली की है.

प्लेसमेंट एजेंसियों के कर्मियों का वेतन भुगतान होता है समय पर

एक सवाल में बरकट्ठा विधायक अमित कुमार यादव ने विभाग से पूछा कि क्या विभाग की तरफ से प्लेसमेंट एजेंसियों के कर्मियों का भुगतान बाकी है. इस पर विभाग का कहना है कि प्लेसमेंट एजेंसियों के कर्मियों का भुगतान जेएसबीसीएल की तरफ से होता है. जेएसबीसीएल की तरफ से अबतक का सारा भुगतान कर दिया गया है. कहा कि करार के मुताबिक जेएसबीसीएल प्लेसमेंट एजेंसियों से हर महीने 10 तारीख तक सैलेरी संबंधी डिटेल हासिल कर लेती है. जिसके बाद ससमय भुगतान कर दिया जाता है.

इसे भी पढ़ें: ईडी की छापेमारी में इजहार अंसारी के हजारीबाग स्थित ठिकाने से 3 करोड़ बरामद

Related Articles

Back to top button