
Ranchi: झारखंड का मौसम 6 मार्च से बदल जाएगा. कई जगह आंशिक बादल छा जाएंगे. कई जिलों में बारिश होने की संभावना है. आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान में बदलाव की कोई संभावना नहीं है. यह जानकारी रांची मौसम केंद्र ने 3 मार्च को जारी बुलेटिन में दी. जारी बुलेटिन के अनुसार 7 और 8 मार्च को बारिश की संभावना जतायी गयी.
अधिकतम तापमान 36 डिग्री
केंद्र के मुताबिक पिछले 24 घंटे में राज्य में मौसम शुष्क रहा. सबसे अधिक तापमान 36.0 डिग्री सेल्सियस जमशेदपुर में दर्ज किया गया. यह सामान्यि से 2.4 डिग्री सेल्सियस अधिक है. न्यूनतम तापमान 13.0 डिग्री सेल्सियस सिमडेगा केवीके में दर्ज किया गया.
तापमान में बदलाव नहीं
केंद्र के अनुसार राज्ये में अगले 5 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. केंद्र के अनुसार 4 और 5 मार्च तक आसमान मुख्यत: साफ और मौसम शुष्क रहेगा.
छाये रहेंगे आंशिक बादल
केंद्र के मुताबिक 6 मार्च को राज्य के दक्षिण, पश्चिमी और निकटवर्ती मध्य भागों में कहीं-कहीं आंशिक बादल छाये रहेंगे. इसका असर पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा में देखने को मिलेगा. शेष भागों में आसमान मुख्यीत: साफ रहेगा. मौसम शुष्क रहेगा.
वज्रपात की आशंका
केंद्र के मुताबिक 7 मार्च को राज्य के उत्तगर-पश्चिमी, दक्षिण-पश्चिम और निकटवर्ती मध्यक भागों में कहीं-कहीं आंशिक बादल छाये रहेंगे. कहीं-कहीं मेघ गर्जन के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है. कुछ जगहों पर वज्रपात की आशंका भी है. इसका असर पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, खूंटी, हजारीबाग, रांची, पश्चिम सिंहभूम, सिमडेगा आदि जिलों में देखने को मिलेगा.
बारिश की संभावना
8 मार्च को राज्य के पश्चिमी और निकटवर्ती मध्य भागों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्कीर बारिश होने की संभावना है. इसका असर पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, खूंटी, हजारीबाग, रांची, पश्चिम सिंहभूम, सिमडेगा आदि जिलों में देखने को मिलेगा.




