
Ranchi : झारखंड में कोरोना संक्रमण बढ़ने लगा है. गुरुवार को कोरोना वायरस से संक्रमित महिला की एक निजी अस्पताल में मौत हो गयी. उनकी उम्र 68 वर्ष थी. उन्हें 28 दिसंबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था. वह नामकुम की रहनेवाली थीं. 29 दिसंबर को उन्हें हार्ट अटैक आया था.
कोरोना से दिसंबर में तीसरी मौत
कोरोना का कहर कम होने का नाम नहीं ले रहा है. एक हफ्ते के अंदर मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ने लगी है. वहीं कोरोना से संक्रमित एक महिला की गुरुवार को मौत हो गयी. दिसंबर में कोरोना से यह तीसरी मौत है. इससे पहले 2 दिसंबर और 14 दिसंबर को कोरोना संक्रमण से एक-एक मौत दर्ज की गयी थी. बताते चलें कि अबतक झारखंड में 5143 लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं राज्य में डेथ रेशियो 1.46 परसेंट है जो राष्ट्रीय स्तर 1.40 फीसदी से अधिक है.



