
Ranchi: शहरी आवास योजना के तहत बने पुराना बिरसा मुंडा जेल परिसर में मुख्यमंत्री ने 22 अक्टूबर को प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के तहत बने 180 फ्लैटों का उद्घाटन किया था.
जिसे पहले उस परिसर में अतिक्रमण कर रहे परिवारों को सौंपा जाना है. पांच लाभुकों को सांकेतिक रूप से फ्लैट का आवंटन पत्र सौंपा गया था.
देखें वीडियो-

सीएम अपनी और सरकार के इस उपलब्धि पर बहुत खुश थे. अमूमन सरकार की किसी योजना का उद्घाटन तब होता है जब काम को अंतिम रूप दिया जा चुका हो.

इसे भी पढ़ें – जानिए उन विधायकों को जिन्होंने #BJP के उम्मीदवार को हराया और बन गए भाजपायी, अब टिकट को लेकर रार
किसी को मकान की चाबी तब सौंपी जाती है जब मकान पूरी तरह से बन गया हो. पर यहां सरकार हड़बड़ी में दिखी. जी हां हड़बड़ी में. ऐसा इसलिए क्योंकि अब भी कई फ्लैटों का काम पूरा नहीं हो सका है.

कंपनी के पास बाकी है समय
ऐसा नहीं है कि संवेदक को दिये गये निर्माण के समय की अवधि समाप्त हो चुकी है. सीएम ने खुद कहा था कि इसके निर्माण के लिए 22 महीने का समय था, पर कंपनी ने 9 महीने में ही पूरा कर दिया है.

सीएम साहब शायद बाहर से ही उद्घाटन कर चले गये. उन्होंने अंदर का खस्ताहाल नहीं देखा. या फिर सब पता होते हुए भी काम पूरा होने तक के इंतजार का समय सरकार के पास नहीं था. क्योंकि काम अब भी बहुत हद तक बाकी है.

आचार संहिता लागू होने के बाद लाभुकों को लुभाने का यह मौका नहीं मिल पाता. यहां तक कि जिन लाभुकों को आवंटन पत्र सौंपा गया उन्हें यह भी नहीं पता है कि चाबी कब तक मिलेगी. सिर्फ आवंटन पत्र ही सौंपा गया है.
इसे भी पढ़ें – भूल गयी सरकारः #CM की घोषणा के बाद भी नहीं हुई दो हजार वनरक्षी की नियुक्ति, अब ठेके पर रखें जायेंगे 400 वनपाल
72 फ्लैटों की हो चुकी है लॉटरी
पुराने बिरसा मुंडा जेल परिसर में कुल 266.81 करोड़ की योजना से 180 फ्लैट का निर्माण किया गया है. जिसमें 72 फ्लैटों को लॉटरी के माध्यम से बांटा जा चुका है.

अन्य फ्लैटों का बंटवारा बाद में किया जाना है. पुराना जेल परिसर में वर्षों से अतिक्रमण कर रहे 153 परिवारों को यहां फ्लैट दिया जाना है. लाभुकों ने कहा कि हमें फिलहाल सांकेतिक रूप से फ्लैटों का आवांटन किया गया है, पर चाबी कब मिलेगी हमें यह नहीं पता है.
मुख्यमंत्री ने मौके पर रांची नगर निगम क्षेत्र में निवास करनेवाली कौशिला देवी, फूलमनी लोहराइन, एतवा उरांव, शुकरा महली, महावीर उरांव, आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र की कामना कुमारी, मंजू देवी, सुनीता देवी, सुनीता देवी-2 और लोकेश बेहरा एवं जमशेदपुर नगर निगम क्षेत्र में निवास करनेवाले रामलाल सोनकर, दिवाकर मिश्रा, सत्यनारायण सिंह, धीरेन साहू व अन्य को सांकेतिक तौर पर आवास आवंटन का प्रमाणपत्र सौंपा था.
इसे भी पढ़ें – पलामू : #Naxalite प्रभावित स्कूल में छह माह से लटका है ताला, बच्चों का भविष्य अंधकार में



