
Ranchi : राज्य सरकार ने झारखंड प्रशासनिक सेवा के अधिकारी व तत्कालीन प्रखंड विकास पदाधिकारी अमड़ापाड़ा, पाकुड़ पर विभागीय कार्यवाही चलाने का फैसला लिया है. सेवानिवृत आईएएस अरविंद कुमार को विभागीय जांच संचालन पदाधिकारी बनाया गया है, वहीं उपस्थापन पदाधिकारी के रूप में उपनिदेशक लेखा प्रशासन नियोजन डीआरडीए के नामित पदाधिकारी को बनाया गया है. इस संबंध में कार्मिक विभाग ने अधिसूचना जारी कर दिया है. पूर्व बीडीओ के विरूद्ध डीसी पाकुड़ ने प्रपत्र ‘क’ गठित कर रिपोर्ट किया था. इनके उपर मनरेगा योजना के क्रियान्वयन में उदासीनता बरतना, प्रधानमंत्री आवास उयोजना ग्रामीण के क्रियान्वयन में अभिरूची नहीं लेना और निरीक्षण नहीं करने के साथ-साथ डीसी के निर्देशों का अनुपालन नहीं करने का आरोप है. इसके अलावा निर्वाचन जैसे कार्यो के प्रशिक्षण में भी समय पर नहीं आने का आरोप 2018 में लगाया गया था. पूरे मामले पर उनसे स्पष्टीकरण पूछा गया गया था. प्रथम दृष्टया आरोप प्रमाणित पाया गया है.
इसे भी पढ़ें: खूंटी में सड़क निर्माण के लिए वन विभाग ने दी NOC, पर लतरातू जलाशय के विकास पर लगाया अड़ंगा




