
Jamshedpur : जमशेदपुर के टाटा न्यूवोको (जोजोबेड़ा सीमेंट प्लांट) में स्थानीय लोगों को नौकरी में प्राथमिकता देने और अन्य मूलभूत सुविधा प्रदान करने की मांग को लेकर झारखंड मजदूर यूनियन ने कंपनी के रेलवे ट्रैक को जाम कर दिया. बुधवार सुबह दुलाल भुईयां के नेतृत्व में यूनियन के सदस्य जोजोबेडा पहुंचे और ट्रैक पर धरने पर बैठ गए. इस कंपनी के अंदर जाने और बाहर आने वाली मालगाड़ी के आवागमन पर प्रभाव पड़ा. दुलाल भुईयां ने बताया कि जोजोबेडा में आज तक कोई फ्लाइओवर नही बना है जिससे ट्रेन के आवाजाही से फाटक को काफी देर तक बंद कर दिया जाता है. यह सड़क ग्रामीण क्षेत्र को शहर से जोड़ती है जिससे स्थानीय लोग आना जाना करते है. उन्होंने कंपनी प्रबंधन से मांग की है कि कंपनी ओवरब्रिज का निर्माण करे और कंपनी में स्थानीय लोगों को नौकरी में 75 प्रतिशत आरक्षण प्रदान करे. इसके अलावा स्थानीय लोगों को मूलभूत सुविधा प्रदान करे.
ये भी पढ़े : आज 3 बजे तक हो रही है राज्यपाल की दिल्ली से वापसी, जल्द आयेगा झारखंड सरकार का भविष्य तय करने वाला फैसला




