
Hazaribagh : सदर विधानसभा क्षेत्र के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हमनारी पंचायत के शेखा गांव के रहने वाले दो मासूम चचेरे भाई-बहन की शनिवार को दर्दनाक मौत वज्रपात की चपेट में आने से हो गयी थी.
इसे भी पढ़ें : राज्यसभा हार्स ट्रेडिंग मामलाः ADG अनुराग गुप्ता के खिलाफ पीड़क कार्रवाई पर छह सितंबर तक रोक बरकरार
सूचना पर विधायक मनीष जायसवाल ने बुधवार को परिजनों से मिलने शेखा ग्राम पहुंचे. जहां मृतक बच्चों के परिजनों से मिलकर घटना के प्रति दुख जताते हुए संवेदना प्रकट की. कहा कि दुःख की इस घड़ी में एक भाई के रूप में मनीष जायसवाल हमेशा आपके साथ है. जब भी हमारी जरूरत महसूस हो आप हमें जरूर बताएं. विधायक जायसवाल ने परिजनों को आश्वस्त करते हुए कहा कि प्राकृतिक आपदा राहत कोष के तहत मिलने वाला मुआवजा भी जल्द मिलेगा.
इसे भी पढ़ें : खेल, खिलाड़ियों के लिए बनाया जा रहा आदर्श माहौल, नौकरी के अलावे इलाज का जिम्मा लेगी सरकार: हेमंत सोरेन
मौके पर विशेष रूप से सदर पूर्वी भाजपा मंडल अध्यक्ष रामचंद्र प्रसाद कुशवाहा, प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष अनेश्वर प्रसाद, अमनारी मुखिया अनूप कुमार, स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता कृष्णा मेहता, श्याम लाल महतो, भुनेश्वर मेहता, राजेश कुमार, प्रेम महतो, बाबू मेहता, ईश्वरी प्रसाद, सदर विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रतिनिधि दिनेश सिंह राठौर, सदर प्रखंड के विधायक प्रतिनिधि विजय कुमार, कटकमसांडी प्रखंड के विधायक प्रतिनिधि किशोरी राणा, महेश प्रसाद, जितेंद्र कुमार साहू, विधायक मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी सहित अन्य समस्त ग्रामीण मौजूद रहे.
इसे भी पढ़ें : हाजीपुर में सॉफ्टवेयर इंजीनियर की गोली मारकर हत्या, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात




