
Hajipur: नगर थाना क्षेत्र के मेदनीमल कटरा मोहल्ले में सॉफ्टवेयर इंजीनियर की घर में घुसकर अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी. युवक के सिर में दो गोली मारी गई है. मृतक की पहचान सुमन शेखर (30 वर्ष) के रूप में की गई है. शव उसके कमरे में बेड पर पड़ा मिला. घटना के बाद से इलाके में तनाव का माहौल है.
बताया जा रहा है कि सॉफ्टवेयर इंजीनियर सुमन शेखर अपने घर में अकेले ही थे. पत्नीम दूसरी डिलीवरी के लिए मायके गई है. उनका पहले से दो साल का एक बेटा है.
इसे भी पढ़ें : गोपालगंज में 45 वर्षीय प्रोफेसर की संदिग्ध हालत में मौत, जांच में जुटी पुलिस
इधर उनकी मौत की सूचना घर के बगल के माली ने नगर थाना को दी. माली के अनुसार, सुबह-शाम खाना माली के यहां से जाता था. माली का छोटा लड़का खाना लेकर सुबह 10:30 बजे गया. दरवाजे के बाहर से ही लड़के ने आवाज दी, लेकिन कोई आवाज नहीं आने के कारण लड़का दरवाजे पर ही खाना रखकर चला गया. शाम 4:00 बजे माली खुद खाना के बारे में पूछने गया तो देखा कि घर का दरवाजा सटाया हुआ है. दरवाजा खोलने के बाद गोलियों से छलनी शेखर का शव बिस्तर पर पड़ा देख उसने नगर थाना पुलिस को इसकी जानकारी दी. इंजीनियर के घर पर कोई नहीं है. उसके घर के निचले तल्ले में एक किराएदार रहता है, लेकिन उसे भी इस घटना की जानकारी नहीं हुई.
CCTV में कैद हुई पूरी वारदात
शेखर के कमरे के बाहर और घर में चारों तरफ सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं. फुटेज देखने के बाद सदर एसडीपीओ राघव दयाल ने बताया कि शेखर को सुबह 9:15 बजे कमरे में घुसकर एक व्यक्ति गोली मारते हुए दिख रहा है. मामले की छानबीन चल रही है’. फिलहाल पुलिस ने फुटेज को जब्त कर लिया है. उसे जारी नहीं किया है. बताया जा रहा है बदमाश मास्क लगाए हुए थे. वो शेखर को खोजते हुए तीसरी मंजिल तक गया और 20 सेकेंड में गोली मारकर फरार हो गया. आसपास के लोगों ने गोली की आवाज नहीं सुनी.
इसे भी पढ़ें : राज्य में इंटर की 4,94,144 सीटें, एडमिशन की तैयारी करें शुरू




