News Wing
Kochi, 18 November: पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने भाजपा की अगुवाई वाली केंद्र सरकार की ‘गलत’ नीतियों के खिलाफ एकजुट होकर लड़ने के लिए वाम दलों से कांग्रेस नेतृत्व को राष्ट्रीय स्तर पर सहयोग देने की अपील की. पूर्व प्रधानमंत्री ने कांग्रेस नेतृत्व वाले विपक्षी यूडीएफ की ओर से आयोजित की गई एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, ‘राष्ट्रीय स्तर पर क्या हम भाजपा का विरोध संयुक्त मोर्चे के तौर पर करने जा रहे हैं या माकपा दोनों पार्टियों- भाजपा और कांग्रेस से समान दूरी रखने जा रही है?’
देश में आर्थिक प्रगति धीमी पड़ गई है
मनमोहन ने पार्टी से राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस नेतृत्व को सहयोग देने और भाजपा के कुशासन तथा विभाजनकारी नीतियों के खिलाफ एकजुट होकर लड़ाई छेड़ने की अपील की. उन्होंने इसके साथ ही केरल की माकपा नीत एलडीएफ सरकार की आलोचना करते हुए कहा, ‘राज्य में कानून व्यवस्था चरमरा गई है, राज्य में महिलाएं सुरक्षित नहीं महसूस कर रही हैं, साथ ही आर्थिक प्रगति धीमी पड़ गई है.’




