JharkhandRanchi

14वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप 2024: दिल्ली और बंगाल की टीम को मिली जीत

Ranchi: मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम, रांची में आयोजित 14वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप 2024 में रविवार को (सातवें दिन) 02 मैच खेले गए. पहला मैच हॉकी दिल्ली और हॉकी ले पुदुचेर्री के बीच खेला गया. इसमें दिल्ली ने ले पुदुचेर्री को 02-01 से पराजित किया. इस मैच में हॉकी दिल्ली की अंशिका को मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार मिला.

दूसरा मैच हॉकी बंगाल और हॉकी बिहार के बीच खेला गया जिसमें हॉकी बंगाल ने हॉकी बिहार को 09-01 से हराया. इस मैच में हॉकी बंगाल की सेलेस्तिना होरो को मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार मिला. सोमवार को चार क्वार्टरफाइनल मैच खेले जाएँगे. इनमें  हॉकी मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश हॉकी टीम के अलावा    हॉकी हरियाणा और हॉकी पंजाब, छत्तीसगढ़ हॉकी और हॉकी एसोसिएशन ऑफ़ ओड़िशा तथा आखिरी मैच हॉकी झारखण्ड और हॉकी महाराष्ट्र के बीच होगा.

Related Articles

Back to top button