Deoghar

देवघर नगर निगम: टैक्स वसूली को लेकर सभी वार्डों में 27 मार्च से लगेगा कैंप

Deoghar: देवघर नगर निगम के नगर आयुक्त सह प्रशासक शैलेंद्र कुमार लाल की अध्यक्षता में होल्डिंग टैक्स एवं राजस्व वसूली की समीक्षा बैठक में दिए गए निर्देशानुसार कल 27 मार्च से राजस्व संग्रहण के लिए वार्ड वार में कैम्प आयोजित किया जाएगा. इस बाबत जानकारी देते हुए राजस्व शाखा के नोडल पदाधिकारी हिमांशु शेखर ने बताया कि कल प्रातः 8 बजे से संध्या 5 बजे तक नगर निगम एवं कार्यरत एजेंसी एसपीएस के लोग कैंप में मौजूद रहेंगे. नगर निगम सभी बकायदारों से अपील करती है कि कैम्प का फायदा लें और अपने बकाये भुगतान करें. यदि समय पर भुगतान नहीं किया जाता है तो 36 प्रतिशत अतिरिक्त ब्याज के साथ देय होगा. जिसकी अंतिम तिथि 31 मार्च 2023 है. समय रहते अपने अपने टैक्स का भुगतान करें एवं अतिरिक्त राशि देने से बचें. उन्होंने कहा कि पुराना नगर निगम तथा नया नगर निगम कार्यालय लगातार 31 मार्च तक खुला रहेगा. इस बाबत वार्डवार  स्थान व संबंधित व्यक्ति का संपर्क नंबर जारी किया गया है. जिसके अनुसार वार्ड 11 एवं 12 वियोरे मॉल (बिग बाज़ार) मोहित मिश्रा व आनंद वर्मा 9113106006, 8210237498 वार्ड 17 पंचायत भवन सलौनाटाड हरे राम यादव व विवेक रंजन  9471553236, 7488492004, वार्ड 27  पंचायत भवन करणीबाग कुंडा अमित बाजपेयी व मणिकांत रमणी 8789127818, 9113119251 वार्ड 26 पुनसिया चौक अमर देव व सुबल बलियासे 9122002788, 8709931654 वार्ड नंबर 1, 2, 3, 4, 5 व 6 आचार्य नरेंद्र भवन जसीडीह अवकाश देव 7004785054 वार्ड 8 दुर्गाबाड़ी बेलाबगान सूरज कुमार सिंह 7004342146 वार्ड 18 एवं 22 इंदु वाटिका सीडी पथ बिलासी राकेश लाल व किशन कुमार9341529062, 6206243554 शामिल है.

शिवगंगा की गई सफाई

स्वच्छ उत्सव के मौके पर नगर निगम ओर आज रविवार को शिवगंगा में चैती छठ पूजा को लेकर विशेष सफाई कराया गया. नगर प्रबंधक सतीश कुमार दास ने बताया कि नगर निगम की ओर से स्वच्छता उत्सव को लेकर कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. इसीके मद्देनजर चैती छठ महापर्व को लेकर धार्मिक आस्था का केंद्र शिवगंगा सरोवर की विशेष सफाई कराई गई. जिससे कल सोमवार को छठव्रती व श्रद्धालु अस्ताचलगामी व मंगलवार को उदयगामी सूर्य को भक्तिभाव के साथ अर्घ्य दान कर सकेंगे. शिवगंगा की सफाई में नगर निगम के सफाई मित्रों का अहम भूमिका रही.

इसे भी पढ़ें: बाबानगरी देवघर से पटना के लिए विमान सेवा शुरू

Related Articles

Back to top button