
Chakradharpur : बुधवार शाम हो खराब मौसम और आंधी तूफान के कारण देव संस्कृति विद्यालय चंदरी में हुई क्षति को लेकर सामाजिक संगठनों ने आर्थिक मदद की है. विद्यालय के प्राचार्य गोविन्द चन्द्र महतो ने इसकी जानकारी पीपुल्स वेलफेयर एसोसिएशन के सचिव ड़ॉ विजय सिंह गागराई को दिया. प्रिंसिपल ने बताया कि इस विद्यालय की स्थापना 2011 में हुई थी. तब से ही विद्यालय नियमित रूप से कक्षा 1 से कक्षा 10 तक की कक्षाओं को संचालिय किया जा रहा है .यहाँ सैकड़ों छात्र- छात्राएँ अध्ययनरत हैं.जहां पर आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को शिक्षा, संस्कार तथा प्रतिभाओं को निखारा जा रहा है. उन्होंने कहा पिछले दिन शाम 4 बजे पल भर के लिए आई आँधी-तूफान ने विद्यालय के सारे कक्षाओं का क्षतिग्रस्त कर दिया है.जिसके कारण से पढ़ाई लिखाई प्रभावित हो रही है. सारी जानकारी प्राप्त करने के बाद डॉ विजय सिंह गागराई ने विधालय के प्रधानाचार्य को आर्थिक मदद कर कहा कि जल्द से जल्द विद्यालय की मरम्मत कर पढ़ाई को चालू करें. उन्होंने कहा मानव जीवन मे शिक्षा का खास महत्व है.सभी लोग अपने बच्चों को जरूर शिक्षा दें.इस मौके पर संतोष सिंहदेव, बेलमती लागुरी,सुनीता महतो,सिमा लागुरी,आकाश बोदरा, समीर गागराई,खिरोद महतो, अवनि महतो,उत्त्तम प्रधान, दयानिधि महतो,रामराय सामड समेत अन्य उपस्थित थे.
इसे भी पढ़ें: चाईबासा मंडल कारा के जेलर को गैंगस्टर सुनील सिन्हा ने दी जान से मारने की धमकी ,मामला दर्ज
जिलास्तरीय चित्रांकन प्रतियोगिता के विजेता 9 को होंगे पुरस्कृत
रोटरी क्लब द्वारा गत 30 अप्रैल को आयोजित जिलास्तरीय चित्रांकन प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागियों की घोषणा क्लब द्वारा कर दी गई है. इस संबंध में जानकारी देते हुए क्लब के सचिव सौरभ प्रसाद ने बताया की कक्षा 1 – 10 के विद्यार्थियों के लिए तीन वर्गों में प्रतियोगिता के परिणाम से संबंधित विस्तृत जानकारी विद्यालयों में भी प्रेषित की जा रही है. सफल हुए छात्रों को पुरस्कार वितरण 9 मई को संध्या 7 बजे स्थानीय बिहारी क्लब सेन टोला चाईबासा में किया जाएगा.क्लब की ओर से विद्यार्थियों से ये अनुरोध किया गया है की पुरस्कार वितरण के दिन विद्यार्थी अपने अपने विद्यालय द्वारा जारी किए गए पहचान पत्र के साथ आए.





