ChaibasaJharkhand PoliticsJharkhand StoryKhas-KhabarLead NewsRanchi

चाईबासा मंडल कारा के जेलर को गैंगस्टर सुनील सिन्हा ने दी जान से मारने की धमकी ,मामला दर्ज

Chaibasa: चाईबासा मंडल कारा के जेलर को गैंगस्टर सुनील सिन्हा ने दी जान से मारने की धमकी
चाईबासा मंडल कारा में बंद पलामू के गैंगस्टर सुजीत सिन्हा और कुख्यात अपराधी दीपक सिंह के गुर्गों ने चाईबासा मंडल कारा के जेलर अजय कुमार प्रजापति को जान से मारने की धमकी दी है. साथ ही साथ प्रभारी कारापाल लवकुश कुमार को भी जान मारने का घमकी दिया गया है. यह धमकी 1 मई को रात के लगभग 8 बजे व्हाट्सएप मैसेज के जरिये जेलर अजय कुमार को दी गयी है. जेलर को धमकी दिए जाने का मामला चाईबासा सदर थाना में 2 मई को दर्ज कर लिया गया है. वहीं जेलर की सुरक्षा भी बढ़ा दी गयी है.

इसे भी पढ़ें: चाईबासा: जमीन विवाद में भाई और चाचा की पत्थर से कूचकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

जेलर को धमकी क्यों दी गयी इसका खुलासा नहीं हो पाया है. लेकिन गैंगस्टर सुजीत सिन्हा के गुर्गों ने जेलर को परिवार सहित जान से मारने की धमकी दी है. बता दें की चाईबासा मंडल कारा में कई दुर्दांत अपराधकर्मी और नक्सली बंद हैं. ऐसे में जेलर को इस तरह से धमकी दिए जाने के मामले से सनसनी फ़ैल गयी है. चाईबासा जेल नक्सलियों द्वारा जेल ब्रेक किये जाने के मामले में भी बदनाम रहा है. ऐसे में अपराधियों के इस धमकी को भी कमतर आंका नहीं जा सकता है. जिले के एसपी आशुतोष शेखर ने जेलर को धमकी दिए जाने के मामले की पुष्टि करते हुए बताया है की पूरे मामले की जांच की जा रही है. वहीं धमकी देने वालों की तलाश में पुलिस की छापामारी जारी है.

Related Articles

Back to top button