BiharCrime NewsLead News

नवादा में अधिकारियों ने ट्रक से 1985 किलो अफीम जब्त किया

Nawada : जिले के झारखंड सीमा पर स्थित रजौली थाने की समेकित जांच चौकी पर मंगलवार को जांच के दौरान उत्पाद अधिकारियों ने अफीम भरे ट्रक को जब्त किया है. इसमें 106 बोरे में अफीम भरा था. जिसका वजन 1985 किलो बताया जा रहा है. ऊपर से 110 बोरों में चावल की मुरही भी रखी थी. नवादा के उत्पाद अधीक्षक अनिल कुमार आजाद ने बताया कि जांच के दौरान ट्रक को रुकवा कर सही तरीके से बोरे को उतरवा कर जांच की जा रही थी. इसी बीच चावल के मुरही के बोरे उतारे जाने के बाद नीचे 106 बोरों में अफीम भरे थे.

उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के बिनावर थाने के नईबस्ती गांव के निवासी तस्कर मोहम्मद इकबाल को भी गिरफ्तार कर लिया गया है.

इसे भी पढ़ें:मिसाल : पुष्पा फेम अल्लू अर्जुन ने तंबाकू कंपनी का 2,00,00,000 का ऑफर ठुकराया; कहा- जो चीज खुद नहीं खाता, उसे प्रमोट नहीं करूंगा

गिरफ्तार अफीम तस्कर मोहम्मद इकबाल ने बताया कि अफीम भरे ट्रक को झारखंड के जमशेदपुर से उत्तर प्रदेश के गोरखपुर ले जाया जा रहा था कि रास्ते में पकड़ लिया गया. तस्कर ने स्वीकार किया कि वह बड़े पैमाने पर गांजा, अफीम सहित कई नारकोटिक्स ड्रग का तस्करी करता है. उसके पास इस धंधे में कई बड़े लोग भी जुड़े हुए हैं.

उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर से पूछताछ की जा रही है. 1985 किलो अफीम की कीमत करोड़ों रुपये होगी.

इसे भी पढ़ें:BIG NEWS : काबुल के स्कूलों में 3 ब्लास्ट, 25 बच्चों की मौत, एक दर्जन घायल, फिदायीन हमलावर ने खुद को उड़ाया

Related Articles

Back to top button