
Ranchi : रांची में गर्मी का कहर जारी है. वहीं दो दिनों में शहर का तापमान बढ़ने की संभावना जतायी गयी है. सुबह से ही गर्मी का एहसास हो रहा है. जबकि दिन में सूरज लोगों को जला रहा है. अगले दो दिनों तक शहर का तापमान 40 डिग्री रहेगा. इसके बाद तापमान में गिरावट होगी. लेकिन गर्मी से बहुत ज्यादा राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है. इस दौरान लू चलने का भी अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग की मानें तो आनेवाले दिनों में मैक्सिमम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा. ऐसे में लोगों को अलर्ट रहने की सलाह दी गयी है. वहीं लोगों से अपील की गयी है कि जरूरत न हो तो घरों से न निकलें. जिससे गर्मी से होनेवाले नुकसान से बचा जा सके.
इसे भी पढ़ें:BIG NEWS : काबुल के स्कूलों में 3 ब्लास्ट, 25 बच्चों की मौत, एक दर्जन घायल, फिदायीन हमलावर ने खुद को उड़ाया
कई जगहों पर बारिश का पूर्वानुमान
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार कई जगहों पर बारिश की भी संभावना जतायी गयी है. जिससे रांची के आसपास के इलाकों में थोड़ी राहत मिल सकती है. इसके अलावा कई जिलों में आंशिक बादल छाये रहेंगे.
गर्मी से पशु-पक्षियों को भी खतरा
बढ़ती गर्मी से लोग तो परेशान हैं ही लेकिन इससे पशु-पक्षियों को भी उतनी ही परेशानी हो रही है. शरीर में पानी की कमी की वजह से वीकनेस महसूस हो रही है.
डॉ रवींद्र सिन्हा की मानें तो इस तरह की गर्मी में लोग खुद का ध्यान रखें और ज्यादा से ज्यादा पानी पीयें. वहीं गर्मी को देखते हुए हमें हल्के रंगों के कपड़े पहनने की जरूरत है.
इसे भी पढ़ें:अब ऑनलाइन नहीं, ऑफलाइन होगी डिप्लोमा स्तरीय नियुक्ति परीक्षा
इन बातों का रखें ध्यान
- फुल कपड़े पहन कर निकलें
- जरूरत न हो तो घर पर ही रहें
- कम से कम 8 ग्लास पानी पीयें
- धूप में निकलने से पहने सन्सक्रीन का प्रयोग करें
- छाता और टोपी का प्रयोग करें
- सनग्लास का प्रयोग करें




