World

पाकिस्तान में मतदान शुरू, इंटरनेट सेवा बंद

New Delhi: पाकिस्तान में आम चुनाव शुरू हो गया है. चुनाव के मद्देनजर आज पूरे पाकिस्तान में मोबाइल-इंटरनेट सेवाओं को सस्पेंड कर दिया गया है. मोबाइल-इंटरनेट सेवा सस्पेंड करने के पीछे आंतरिक मंत्रालय ने “कानून और व्यवस्था बनाए रखने” की जरूरत का हवाला दिया है.

मंत्रालय के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, “देश भर में मोबाइल  सेवा को अस्थायी रूप से निलंबित करने का फैसला लिया गया है.” बुधवार को हिंसा की घटनाओं में मारे गए लोगों का जिक्र करते हुए प्रवक्ता ने कहा कि हमलों में “कीमती जिंदगियां खोने के बाद “कानून-व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने और संभावित खतरों से निपटने के लिए सुरक्षा उपाय जरूरी हैं.

कराची में भी खराब इंटरनेट रीच की खबरें सामने आई हैं. बता दें कि पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में चुनाव कार्यालयों को निशाना बनाकर किए गए दो बम विस्फोटों में करीब 28 लोग मारे गए और 40 से अधिक लोग घायल हो गए. इन हमलों की जिम्मेदारी आईएसआईएस ने ली है.

पाकिस्तान में आम चुनाव के लिए आज सुबह आठ बजे मतदान शुरू हो गया. माना जा रहा है कि पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की पार्टी इस चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर उभर कर सामने आ सकती है, क्योंकि इसे सेना का समर्थन प्राप्त है. मतदान सुबह शुरू हुआ जो शाम पांच बजे तक जारी रहेगा. देशभर के कुल 12,85,85,760 मतदाता इन चुनावों में अपने मताधिकारों का इस्तेमाल कर सकेंगे. आज पाकिस्तान में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है. आम चुनाव के लिए लगभग 6,50,000 सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं.

इसे भी पढ़ें- राज्य के प्रमुख स्टेशनों से गुजरने वाली ट्रेनें 9 से 12 फरवरी तक परिवर्तित मार्ग से चलेगी, देखें अपडेट

 

 

 

Related Articles

Back to top button