GiridihJharkhandLead News

लूट और झूठ की सरकार है चंपाई सरकारः अन्नपूर्णा देवी

Giridih : चुनाव प्रचार और मतदान के बाद कोडरमा की भाजपा प्रत्याशी और केन्द्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने चंपाई सरकार के खिलाफ तेवर तल्ख किया है. शुक्रवार को प्रेसवार्ता कर केन्द्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने गिरिडीह में कहा कि राज्य सरकार को तुंरत बिजली-पानी की आपूर्ति को दुरुस्त करने पर जुटना चाहिए. क्योंकि इस भीषण गर्मी में लोगों का हाल बेहाल है. ऐसे में चंपाई सरकार को बिजली-पानी पर खास रणनीति के तहत काम करने की जरुरत है. केन्द्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने चंपाई सरकार को लूट और झूठ की सरकार बताते हुए कहा कि झामुमो-कांग्रेस और राजद के नेताओं के आंखों का पानी भले ही सूखा है, लेकिन राज्य में विपक्ष की भूमिका में भाजपा है. ऐसे में जनसमस्याओं को लेकर भाजपा गंभीर रहेगी. और आंदोलन की जरूरत पड़ने पर सड़क पर उतर कर आंदोलन किया जायेगा. प्रेसवार्ता के दौरान केन्द्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कोडरमा, झुमरी तिलैया और गिरिडीह शहरी क्षेत्र को लेकर कहा कि लगातार पावरकट का दौर जारी है. कोई पदाधिकारी सुनने वाले नहीं, ऐसे में जनता की परेशानियों को देखेगा कौन, जब चंपाई सरकार खुद ही चुनाव प्रचार में व्यस्त रहे हैं. चंपाई सरकार को ढींग हांकने वाली सरकार बताते हुए केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि राज्य में बिजली और पानी की आपूर्ति का हाल सबसे खराब है. और चंपाई सरकार इन्हें लेकर गंभीर दिख नहीं रही है. तो फिर परेशानियों को समझेगा कौन.

इसे भी पढ़ें- साइबर पुलिस धनबाद ने दो शातिर साइबर अपराधियों को किया गिरफ्तार, 9 मोबाइल फोन व दस्तावेज बरामद

Related Articles

Back to top button