JharkhandLead NewsPalamu

Palamu : चतरा में टीपीसी उग्रवादियों से लोहा लेते तरहसी का जवान सुकन शहीद, गांव में मातम

2011 में आइआरबी में हुए थे बहाल, जमादार की ले रहे थे ट्रेनिंग

Palamu : पलामू से सटे चतरा जिले के उग्रवादी संगठन टीपीसी के साथ हुई मुठभेड़ में शहीद जवान 30 वर्षीय सुकन राम पासवान तरहसी थाना क्षेत्र के ओझा पतरा के निवासी थे. सुकन 2011 में बतौर आइआरबी जवान बहाल हुए थे. 13 वर्ष से पुलिस सेवा में थे. घटना के बाद से जहां गांव में शोक का माहौल है, वहीं परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. पिता, भाई एवं परिवार के अन्य सदस्य पार्थिव शरीर लेने के लिए चतरा गए हुए हैं. वहां पुलिस लाइन में सलामी के बाद दोपहर तक बॉडी आने की संभावना है. इसके बाद अमानत नदी तट पर दाह संस्कार किया जायेगा.

परिवार के अन्य सदस्यों से मिली जानकारी के अनुसार जवान सुकन राम पासवान इन दिनों जिला पुलिस में सहायक अवर निरीक्षक की ट्रेनिंग ले रहे थे. ट्रेनिंग पीरियड में ही उन्हें पोस्ता (अफ़ीम) की खेती नष्ट करने के लिए लगाया गया था. सुकन अच्छे सिंगर भी थे और गाना गाते हुए कई वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड भी किया था.

सुकन दशहरा में पिछले वर्ष अपने घर ओझा पतरा आये थे. सुकन की पत्नी सीमा देवी हाउसवाइफ है जबकि दो लड़की और एक लड़का है. बड़ी लड़की सोनिया कुमारी 7 वर्ष की है, जबकि रिया कुमारी 5 वर्ष और छोटा पुत्र कार्तिक पासवान अभी 2 साल का है. पिता अमरजीत पासवान खेती किसानी करते हैं. मां का नाम कौशल्या देवी है.

सुकन पांच भाई थे. सुकन चौथे नंबर पर थे. बड़े भाई प्रदीप पासवान खेती किसानी करते हैं जबकि मंझले भाई बजरंगी पासवान जिला पुलिस के जवान हैं और टाटा में पोस्टेड हैं. इसी तरह तीसरे नंबर के भाई त्रिवेणी पासवान जिला पुलिस के ही जवान हैं और मेदिनीनगर में कार्यरत हैं. छोटा भाई अखिलेश पासवान पिता के साथ खेती-बाड़ी करते हैं.

इसे भी पढ़ें- विस्थापितों ने प्लांट कटिंग का कार्य करनेवाली कंपनी के कामगारों को प्लांट जाने से रोका

Related Articles

Back to top button